फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl commit suicide after family refuses to marry her with disabled boyfriend

विकलांग प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों की कहानी का हुआ दर्दनाक अंत

Sun, 30 Jul 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
girl commit suicide after family refuses to marry her with disabled boyfriend
कपल
मुरादाबाद के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले करीब डेढ़ साल से चली आ रही एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमिका ने विकलांग प्रेमी संग शादी न होने पर जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद अगले दिन प्रेमी ने भी फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


युवक-युवती के प्रेम प्रसंग के काफी चर्चे थे। दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार भी कर दिया। एक ही बिरादरी के युगलों की यह प्रेम कहानी सबकी जुबां पर है। क्षेत्र के धुरियाई गांव निवासी कल्यान के बेटे विनोद ने शुक्रवार रात फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। विनोद कल्यान की इकलौती संतान थी और स्नातक का छात्र था।
विज्ञापन


विनोद का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चर्चा थी कि युवती ने परिजनों द्वारा विनोद के साथ विवाह न किए जाने से झुब्ध होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवती की मौत की सूचना पर विनोद ने भी घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह को जब परिजन विनोद को जगाने पहुंचे तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर परिजनों ने छत से झांककर देखा तो कमरे में उसका शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा। विनोद की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में एक ही रात में दो मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में चर्चा है कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसे परिजनों ने छुपा लिया है। 

प्रेम कहानी की चर्चा डेढ़ साल से थी
शाहबाद। यह प्रेम कहानी एक साल पहले चर्चा में आई थी। दोनों युगलों को एक साथ देख लेने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। तब पुलिस ने गांव पहुंच कर परिजनों के बीच समझौता करा दिया था। इस तरह स्नातक में पढ़ने वाला विनोद करीब डेढ़ साल से युवती के संपर्क में था। युवती के परिजन विनोद के विकलांग हो्ने की वजह से नहीं कर रहे थे शादी। जबकि युवती विनोद संग विवाह करने को तैयार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed