{"_id":"57019a2b4f1c1be62bc81235","slug":"girl-burnt-alive-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, भोजीपुरा (बरेली)
Updated Mon, 04 Apr 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलागढ़ गांव में शाम करीब साढे़ चार बजे एक युवती को उसके प्रेमी ने घर में घुसकर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
यह सनसनीखेज वारदात भोजीपुरा रेलवे स्टेशन से से पूरब दिशा में करीब पांच किमी दूर मौलागढ़ गांव में हुई। गांव में 19 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। उसके भाई की पत्नी तीन दिन पहले मायके शादी में गई थी। भाई कारचोबी के काम से बरेली गया हुआ था।
विज्ञापन
इसी बीच मौका पाकर पड़ोसी गांव लक्ष्मीयांपुर का वसीम खां शाम चार बजे लड़की केघर आ गया।लड़की के भाई ने बताया कि वसीम का उसकी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वसीम ने गुस्से में उसे खींचकर बरामदे में गिरा लिया और अलमारी में रखी पांच लीटर की केन से मिट्टी के तेल उसके ऊपर उडे़लकर आग लगा दी।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। उसे घर से भागते हुए मृतका की ताई ने देख लिया। ताई ने बताया कि वह शक होने पर घर में देखने गई तो लड़की की मौत हो चुकी थी। भाई ने बताया कि बहन की मौत की सूचना पर वह बरेली से घर आया।
घटना की सूचना पर एसओ भोजीपुरा जेपी यादव मौके पर पहुंचे, वहीं सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी बारीकी से पड़ताल की।
पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर वसीम खां पुत्र छोटे खां निवासी लक्ष्मीयांपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि लड़की से आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लड़की के भाई से भी उसका विवाद हुआ था।
दोनों साथ में कारोबार करते थे, मगर इसी बात को लेकर दोनों का कारोबार भी अलग-अलग हो गया था। रविवार को पता नहीं दोनों के बीच क्या विवाद हुआ? परिवार वालों का आरोप है कि लड़की को वसीम ने जिंदा जला दिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, मगर वह हाथ नहीं आया।