फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gauri Lankesh murder case : Government says suspects are identified

पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों का चला पता, ये कहती है सरकार

Tue, 03 Oct 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Oct 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Gauri Lankesh murder case : Government says suspects are identified
गौरी लंकेश - फोटो : Banglore Mirror
पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। मंगलवार को कर्नाटक सरकार के मुताबिक गौरी लंकेश के हत्यारों की पहचान हो चुकी है, लेकिन उनके खिलाफ सबूतों के अभाव के चलते पहचान उजागर नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि, 'इस हत्याकांड के पीछे कौन है हमें पता चल चुका है, लेकिन उनके खिलाफ सबूतों का अभाव है। जब तक पर्याप्त सबूत नहीं मिल जाते तब तक हत्यारों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।'
विज्ञापन

Gauri Lankesh murder case : Government says suspects are identified
गौरी लंकेश
कन्नड़ की साप्ताहिक पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की 5 सितंबर को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नक्सलियों के अधिकारों के लिए लिखने वाली गौरी लंकेश की मौत की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

राज्य सरकार ने लंकेश के हत्यारों का पता लगाने वालों को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। बीजेपी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि कर्नाटक की राज्य सरकार इस मामले की उचित जांच नहीं करवा पाएगी।
 

पूरी योजना से की थी हत्या

Gauri Lankesh murder case : Government says suspects are identified
गौरी लंकेश
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि हत्यारों ने हत्या वाले दिन लंकेश के घर की दो बार रेकी की थी। सूत्रों का कहना है कि सफेद शर्ट और ब्लैक हेलमेट पहने एक व्यक्ति ने दोपहर 3 बजे और फिर शाम 7 बजे घर की रेकी की थी।

राजराजेश्वरी नगर में गौरी के पड़ोसी और स्थानीय निवासी ने एसआईटी से जांच में बताया था कि गौरी को गोली मारने वालों ने हेल्मेट पहन रखा था। पूछताछ के दौरान प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली की आवाज सुन कर जब वो घर के बाहर आया तो उसने दो लोगों को लाल बजाज प्लसर से भागते देखा था। दोनों ने गहरे रंग के हेल्मेट पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed