फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gangraped by kidnapping two minor girls in Greater Noida

दो किशोरियों को अगवा कर गैंगरेप, हैवानियत के बाद एक को सड़क किनारे फेंका

Wed, 16 Aug 2017 05:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Gangraped by kidnapping two minor girls in Greater Noida
फाइल
ग्रेटर नोएडा के जेवर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आई है। यहां एक छात्रा समेत दो किशोरियों का पहले अपहरण किया गया। फिर उनके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपी गैंगरेप के बाद एक छात्रा को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पहली घटना जहांगीरपुर कस्बे में हुई। यहां रहने वाले सातवीं कक्षा की छात्रा रविवार शाम अपने घर से नाना के घर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान सुनसान जगह पर कस्बे के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और जहांगीरपुर-झाजर रोड के पास जंगलों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे झाजर रोड पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पीड़ित की तलाश की। छात्रा सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आई छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती मां को बताई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजन की शिकायत पर जहांगीरपुरी के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना कोतवाली इलाके में खेतों में गई नाबालिग का पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने यमुना एक्सप्रसवे के किनारे गन्ने के खेत से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया। जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हो गए। परिजन का आरोप है कि चारों आरोपियों ने किशोरी को खेतों में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed