फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gangrape with lady in bus

बस में महिला से गैंगरेप, छीना झपटी में मासूम बेटे की मौत

Wed, 09 Mar 2016 06:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 09 Mar 2016 06:06 AM IST
सार

  • प्राइवेट बस में चालक और क्लीनर ने रामपुर की महिला को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
  • महिला उन दरिंदों ने अपने बेटे को देखने की मोहलत देने की गुहार करती रही, लेकिन दोनों में से किसी ने उसकी नहीं सुनी।

विज्ञापन
gangrape with lady in bus
महिला से गैंगरेप

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में बरेली बस अड्डे पर प्राइवेट बस में चालक और क्लीनर ने रामपुर की महिला को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। छीनाझपटी में महिला के हाथ से छूटकर गिरे 14 दिन के मासूम बेटे की मौत हो गई। रातभर महिला वहीं गंभीर हालत में घंटों बाहर पड़ी रही। रात में लोगों ने अस्त व्यस्त हालत में महिला को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को निपटाने की कोशिश की, लेकिन जब बात उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो खलबली मची।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह डीआईजी, एसएसपी मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है क्लीनर फरार है। सोमवार को थाना खजुरिया (रामपुर) के गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपनी बहन के घर गई थी। महिला की बहन का घर शाही थाने के खजुरिया गांव में है।
विज्ञापन


शाम को वह ढाई साल की बेटी और 14 महीने के बेटे के साथ बरेली से शीशगढ़ को चलने वाली प्राइवेट बस नंबर यूपी-15-ई-3688 में सवार होकर घर लौट रही थी। करीब साढ़े आठ बजे बस शीशगढ़ के बरेली बस अड्डे पर आई। महिला के मुताबिक वह बस से उतरने की कोशिश कर रही थी। चालक ने क्लीनर को इशारा करके उसे रुकवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी भी सहमकर बैठ गई

gangrape with lady in bus
rape - फोटो : Demo

चालक का कहना था कि दारू पीनी है। वह इनकार करते हुए अपने बच्चे को लेकर बस से उतरने की कोशिश करने लगी। इस पर उसने छीनाझपटी करके उसका बच्चा छीनकर सीट पर लिटा दिया। डर की वजह से उसकी मासूम बेटी भी सहमकर बैठ गई। इसके बाद चालक और क्लीनर ने उसे बस में ही हवस का शिकार बनाया। उसके मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था।

वह दरिंदों ने अपने बेटे को देखने की मोहलत देने की गुहार करती रही। दोनों में से किसी ने उसकी नहीं सुनी। सीट से गिर जाने पर उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। दुराचार करने के बाद चालक और क्लीनर उसे बेहोशी की हालत में बस अड्डे पर ही कोने में रखे खोखे के पास बैनर बिछाकर डाल आए। बेटे की लाश भी आरोपियों ने उसके पड़ोस में रख दी।

आधी रात को मोहल्ले के नागरिकों ने महिला को खोखे के पास पड़ा देखा तो पुलिस को खबर कर दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सुबह सात बजे भीड़ इकट्ठा होने की जानकारी मिली तो हल्का इंचार्ज फूल सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला ने उन्हें होश में आने पर दरिंदगी की कहानी सुनाई तो उन्होंने उसे मैनेज करने के लिए पति को बुलाकर लाई, वह ईंट भट्टे पर काम करता है।

वाट्सऐप पर मैसेज वायरल होने से हुआ खुलासा

gangrape with lady in bus
वॉट्सऐप

पति-पत्नी को समझाने के बाद किराए का टेपों कराकर दरोगा ने पीड़िता को घर भिजवा दिया। मगर मंगलवार की सुबह व्हाट्सएप पर इस गैंगरेप के मैसेज चलने शुरू हुए तो अफसरों तक भी यह मामला पहुंच गया। सबसे पहले एसपी देहात मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएसपी आरके भारद्वाज और बाद में डीआईजी आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का मुआयना करके शीशगढ़ पुलिस को आड़े हाथ लिया और इंस्पेक्टर व हल्का इंचार्ज को लताड़ा।

इसके बाद पुलिस खुद पीड़िता को घर से थाने लाई और गैंगरेप के आरोप में मुकदमा लिखकर बस को बरेली में कब्जे में ले लिया गया। पीड़िता महिला ने बताया कि बलात्कार के आरोपी क्लीनर का नाम बईयां उर्फ पिपईया है। वह बसई गांव का रहने वाला है। उधर, किला पुलिस ने अफसरों के आदेश पर बसई गांव के रहने वाले बस के चालक होरीलाल और परिचालक ईश्वरी प्रसाद को हिरासत में ले लिया है।  

महिला के साथ गैंगरेप की घटना गंभीर है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बस के चालक और परिचालक से हमारी बात हुई है। उनमें से तो कोई दोषी नहीं लग रहा है। यह हो सकता है कि क्लीनर के साथ कोई और लड़का हो सकता है। क्लीनर के पकड़े जाने के बाद ही दूसरे आरोपी का पता लग पाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी- आशुतोष कुमार, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed