फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gang rape victim Attempted suicide in jhansi of Uttar Pradesh

युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 17 Dec 2017 11:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 17 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim Attempted suicide in jhansi of  Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
हाल ही में एक युवती के साथ उसके गांव के दो युवकों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन

 
घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। मऊरानीपुर कोतवाली  इलाके के एक गांव की गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि गांव के दो युवकों और उनके एक साथी ने इलाहाबाद और फिर वहां से झांसी ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। 
विज्ञापन


पढ़ें:- चिल्लाती रही नौ साल की बेटी, पिता करता रहा रेप, मां को पता लगा तो उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि इससे पहले दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, रविवार को कोतवाली पुलिस ने परिजनों को नोटिस देते हुए किशोरी का बयान दर्ज कराने को कहा है।

किशोरी के माता-पिता नहीं हैं, इस वजह से वह अपनी मौसी के यहां रहती है। 13 दिसंबर को गांव के कई लोगों के साथ कोतवाली आए मौसा ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया था कि 17 वर्षीय किशोरी को मंदिर जाने के बहाने से गांव के ही दो युवकों ने बुलाया। 

इसके बाद उसे जबरन ट्रेन में बैठाकर इलाहाबाद और फिर वहां से झांसी ले जाकर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गलत काम किया। जैसे-तैसे किशोरी उनके चंगुल से छूटी और जानकारी दी। 

Gang rape victim Attempted suicide in jhansi of  Uttar Pradesh
फाइल फोटो
शिकायत पर महिला पुलिस ने किशोरी से बात की। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ भी कोतवाली के बाहर जमा रही, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पहले दी गई तहरीर के आधार पर धारा 363 गुमशुदगी में दर्ज कर लोगों को चलता कर दिया।

पढ़ें:- फिर दोहरी निर्भया की कहानी, पार्क में हुआ किशोरी के साथ गैंगरेप

उधर, किशोरी को जहर खाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊरानीपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे वापस गांव ले आए। 

कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक उपनिरीक्षक जहीर अहमद ने गांव पहुंचकर किशोरी के परिजनों को बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया है। बयान के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed