फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   frying pan cracks skull of eight years old girl in mumbai

100 फीट से नीचे गिरा फ्राईंग पैन, बच्ची के सिर में घुसा और फिर...

Sun, 02 Apr 2017 08:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 02 Apr 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
frying pan cracks skull of eight years old girl in mumbai
- फोटो : mid-day

दूसरी क्लास में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम जिंदगी और मौत से लड़ाई कर रही है। उसकी इस हालत का जिम्मेदार वो फ्राईंग पैन है, जो बिल्डिंग से नीचे गिरा, लेकिन उसके सिर में आकर घुस गया। मुंबई की मदानपुर की 22-स्टोरी दानिश विला बिल्डिंग में रहने वाली 8 साल की हजीका फैसन अनसारी इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसके मां-बाप उसके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


वो अपनी मां के साथ बाहर आती जाती थी, लेकिन शुक्रवार को करीब 11 बजे अकेली ही बिल्डिंग के पास से निकल रही थी। हजीका से अपने घर से कुछ कदम दूर रखे उसी वक्त हवा में तेजी से गिरता हुआ फ्राईंग पैन उसके सिर आकर लगा। चश्मदीदों के मुताबिक फ्राई पैन की मार इतनी जोरदार थी कि वो बच्ची के सिर में घुस कर सीधा खड़ा रह गया और सिर को एक बड़ा गड्डा बना दिया।
विज्ञापन


खून से लथपथ हकीजा जोरों से रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की की मदद से हकीजा के पिता उसे नजदीक के अस्पताल में ले गए। नायर हॉस्पिटल ने डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को वेनटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि फ्राई पैन करीब 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बिल्डिंग से कोई सामान गिरा हो। इससे पहले भी कई लोग ऐसे हमलों से बाल-बाल बचे हैं। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed