पान मसाले के लिए दोस्त का चाकुओं से गोदकर किया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में जरा सी बात पर दोस्तों में हुए झगड़े का जो अंत हुआ उससे इलाके में सन्नाटा फैला गया है। त्योहार के इस मौके पर नरौदा के जय अंबा कॉलोनी में मातम का माहौल फैला हुआ है। दरअसल, एक ही कॉलोनी में रहने वाले नेहाल पटेल ने अपने दोस्त क्रूनल पाटिल का कत्ल कर दिया है।
दोस्तों के बीच मामूली पान मसाले को लेकर बहस हुई थी और इसी बात से नाराज नेहाल ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा करीब चार दोस्तों के बीच हुआ था और वह इससे पहले गरबा खेल कर अपने-अपने घर लौटे थे।
रात 3 बजे नेहाल पहुंचा पान मसाला लेने
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर सीआर संगादा का कहना है नेहाल और क्रूनल के दोस्त महेंद्र पटेल के बयान पर जांच की जा रही है। महेंद्र ने बताया कि शनिवार रात गरबा खेलने के बाद रात 3 बजे नेहाल पान मसाला लेने के लिए दूसरे दोस्त सुनील के पास आया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नेहाल और सुनील की कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच क्रूनल ने बीच बचाव किया और नेहाल को वहां से भेज दिया, लेकिन नेहाल को महसूस हुआ किक्रूनल ने उसकी बेइज्जी की है।
गुस्साए नेहाल ने लिया बेइज्जती का बदला, गोदा चाकू