फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   fraud with bank employee's wife, gold worth rupees 2 lakh looted

झाड़फूंक के नाम पर महिला से कीमती सोना ले उड़ा टप्पेबाज

Tue, 12 Apr 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 04:40 PM IST
सार

  • टाप्पेबाजों से सावधान, फतेहपुर में महिला से दो लाख की ठगी
  • बेटी का इलाज कराने थी महिला, टप्पेबाजी का शिकार हो गई
  • आरोपी ने झाड़फूंक के नाम पर घर में रखा सोना मंगा लिया
  • सोने को नापाक बताया और धोखे से हड़पकर फुर्र हो गया टप्पेबाज

विज्ञापन
fraud with bank employee's wife, gold worth rupees 2 lakh looted
बैंककर्मी की पत्नी का सोना लेकर भाग गया टप्पेबाज - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के फतेहपुर में एक महिला से दो लाख रुपए के जेवरों की टप्पेबाजी हो गई। सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल टप्पेबाज का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन

 
गाजीपुर जिले में तैनात बैंककर्मी रसीदुल खान का परिवार शहर के आजाद नगर सिविल लाइन इलाके में रहता है। कुछ दिनों से बेटी सानिया बानो की तबियत खराब है। शनिवार को रसीदुल खान की पत्नी रुखसाना अपनी बेटी सानिया को लेकर नवीन मार्केट पालिका रोड स्थित डाक्टर के क्लीनिक गई थीं। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने एक जांच के लिए लिख दिया। रुखसाना बच्ची को लेकर क्लीनिक के बाहर आई, तभी एक टप्पेबाज ने रुखसाना को रोका और बच्ची की बीमारी के बारे में पूछने लगा। उसने झांसा दिया कि बेटी दवा से नहीं दुआ से ठीक होगी, क्योंकि आपके घर में रखा सोना नापाक है। वह सोना पाक कर बेटी की नजर उतार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का इलाज कराने थी महिला, टप्पेबाजी का शिकार हो गई

fraud with bank employee's wife, gold worth rupees 2 lakh looted
सोने को नापाक बताया और धोखे से हड़पकर फुर्र हो गया टप्पेबाज - फोटो : demo

रुखसाना टप्पेबाज के झांसे में आ गई। वह उसे घर ले जा रही थी, तभी घर से 50 मीटर पहले ही वह ठहर गया। उसने रुखसाना से कहा कि वह घर के सारे जेवर ले आए। रुखसाना घर गई और कागज में गहने लपेट कर कपड़े के झोले में रखकर ले आई। झोले को हाथ में लेकर सोने का इत्मिनान कर लेने के बाद टप्पेबाज झाड़फूंक का नाटक करने लगा और महिला की नजर बचाकर अपनी जेब से कागज में लिपटा पत्थर झोले में डाल दिया और कागज में लिपटे गहने निकाल लिए।

इसके बाद वह महिला को झोला तीन दिन बाद खोलने को कहकर चंपत हो गया। घर पहुंची महिला को झोले का वजन बढ़ने पर शंका हुई। उसने दो घंटे बाद झोला खोला तो उसमें पत्थर देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पति को सूचना दी। रसीदुल ने बताया कि रात को गाजीपुर से लौटकर आए। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। 

टप्पेबाज मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, कान के बाले, टॉप्स और चांदी के आधा किलो वजन के जेवरात ले गया। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की शुरुआत दूसरे क्षेत्र से हुई है, फिर भी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed