{"_id":"59a1b36f4f1c1bd6208b46d3","slug":"four-young-men-gangraped-with-a-minor-girl-in-hathras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर दलित नाबालिग से गैंगरेप, दरिंदगों ने मुंह में ठूंस दिया कपड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर दलित नाबालिग से गैंगरेप, दरिंदगों ने मुंह में ठूंस दिया कपड़ा
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 27 Aug 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली नाबालिग दलित किशोरी का चार दरिंदों ने अपहरण किया। उसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी। दरिंदनों ने पीड़ित को मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वो चिल्लाए नहीं। घटना के बाद आरोपी कलवारी रोड पर पीड़ित को बदहवास हालत में छोड़ गए।
पीड़ित के मुताबिक चार युवकों से दो उसके साथ फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार सुबह किशोरी को लेकर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए। देर शाम चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़ित किशोरी के बेहद गरीब परिवार से है। यह किशोरी भी परिवार की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण नाई के नगला में एक फैक्ट्री में काम करती थी। बीते गुरुवार को रोज की तरह वह फैक्ट्री में मजदूरी कर घर पहुंची और शाम करीब सात बजे घर से पास के पथवारी मंदिर पर दूध लेने गई। तभी से उसका पता नहीं चला।

किशोरी के दूध लेकर घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसे फोन लगाया। फोन की घंटी लगातार बजती रही। तीन घंटे बाद कलवारी रोड पर बदहवास हालत में किशोरी परिजनों को मिल गई। उसकी हालत काफी खराब थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका नजर आई तो वह किशोरी को घर ले गए।
शुक्रवार दोपहर को किशोरी होश में आई। होश में आने पर उसने परिजनों को बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों ने उसे फोन कर बुलाया था। वह पथवारी मंदिर पर उसे मिले थे। इन युवकों ने किशोरी के मुंह पर कपड़ा रखा, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोपी किशोरी को मेंडू रोड पर सोखना भट्ठे के पास ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शिकायत मिलने पर किशोरी के बयान दर्ज किए। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव श्रीनगर के दो आरोपी महेंद्र और सोनू के अलावा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में धारा 376 डी, पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।