फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   four year school girl raped by school security guard in bangalore

बेंगलुरु में सामने आया रायन जैसा कांड: मां से बोली बच्ची गार्ड अंकल गंदे हैं

Wed, 13 Sep 2017 06:29 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Wed, 13 Sep 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
four year school girl raped by school security guard in bangalore
गुरुग्राम के स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या और दिल्ली के गांधी नगर में पांच साल की बच्ची से रेप जैसा कांड अब बंगलुरू में भी सामने आया है। घटना बंगलुरू के दसरहल्ली में हुई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई है।
विज्ञापन


स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने स्कूल परिसर में ही बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची दोपहर को जब अपने घर लौटी तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसने दर्द की शिकायत की और इसके बाद वह उल्टियां करने लगी। पूछने पर वह केवल इतना ही बता पाई कि मां, गार्ड अंकल गंदे हैं। माता-पिता उसे फौरन एक क्लीनिक पर ले गए, जहां से बाद में उसे एमएसआर रमैया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप किए जाने की बात की पुष्टि की। इसके तुरंत बाद बच्ची के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल के सभी पांच सिक्युरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एक गार्ड ने अपराध कबूल कर लिया है

पुलिस के मुताबिक इनमें से एक गार्ड ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद आरोपी की शिनाख्त कराई जाएगी। डीसीपी (नॉर्थ) के मुताबिक, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है, लेकिन इसके बावजूद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed