{"_id":"5befb5aebdec2269b059d93b","slug":"four-people-die-in-car-accident-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बस का इंतेजार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, चार की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र में बस का इंतेजार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, चार की मौत, पांच घायल
भाषा, ठाणे
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में शनिवार सुबह एक कार ने सड़क पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय किशोर सहित कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना किह्नावाली पुल के पास सुबह करीब सात बजे हुई।
विज्ञापन
सभी लोग नासिक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले गयी, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायलों में दो नाबालिग लड़कियां और एक दंपति शामिल हैं, जिन्हें शाहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही कार से टक्कर लगने के कारण कुछ लोग पुल से भी गिर गए।
विज्ञापन