फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   four accused kidnapped girl from hope then gang raped with her in up

यूपी: सो रही बच्ची को घर से उठाकर ले गए दरिंदे, किया गैंगरेप

Sat, 27 May 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहबाद Updated Sat, 27 May 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
four accused kidnapped girl from hope then gang raped with her in up
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बच्ची के साथ चार बदमाशों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। यमुनापार के घूरपुर इलाके में जसरा ब्लाक के निकट बृहस्पतिवार आधी रात चारपायी पर भाई के साथ सो रही सात साल की बालिका को उठाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। 

विज्ञापन


वे उसे मुंह दबाकर घर से कुछ दूर पर सुनसान स्थान पर ले गए थे। हैवानियत करने के बाद जख्मी बालिका को घर के बाहर छोड़कर दरिंदे फरार हो गए। रात में ही खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। एसएसपी भी ने मौके पर जाकर जानकारी ली और फोरेसिंक टीम बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने छापे मारकर चार
विज्ञापन

संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इलाके में पुलिस-पीएसी तैनात है।

सात वर्षीय रेहाना (नाम काल्पनिक) का पिता मूल रूप से लालापुर इलाके का रहने वाला है। उसने जसरा में अपनी ससुराल के कुछ दूर पर मकान बना लिया है। वह मुंबई में साड़ी मिल में काम करता है। पत्नी दो बेटियों और एक बेटे के साथ घूरपुर में ही रहती है। बृहस्पतिवार रात भोजन के बाद वे सभी घर के बाहर अहाते में सोए थे। एक चारपायी पर मां सबसे छोटी बेटी के साथ थी। दूसरी चारपायी पर रेहाना अपने भाई संग थी। तीसरी चारपायी पर बच्चियों कामामा सोया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात में चार लोग अहाते में आए और रेहाना को उठाकर सड़क के दूसरी तरफ मियां की बगिया में सुनसान स्थान पर ले गए। वह शोर नहीं मचा सके इसलिए हैवानों ने उसका मुंह दबा रखा था। चारों युवकों ने बालिका से दरिंदगी की। वह जख्मी होकर बेसुध होने लगी तो उसे उठाकर वापस घर के बाहर छोड़कर दरिंदे भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed