फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   forty people injured in violence, during the Muharram procession

ताजियों के जुलूस में आगजनी-पथराव और फायरिंग, 40 से ज्यादा घायल 

Mon, 02 Oct 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 02 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
forty people injured in violence, during the Muharram procession
ताजियो के पास खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कर्बला की ओर जा रहे तीन ताजियों को नई परंपरा बताते हुए गांव बढ़ेपुरा में दूसरे समुदाय के लोगों ने रास्ता रोक दिया। विवाद के बीच अचानक पथराव शुरू हो गया और लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना बरेली की है। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक पथराव में पुलिस वालों सहित दोनों समुदायों के करीब 40 लोगों के घायल हुए हैं। तीन खोखों में भी आग लगा दी गई। तनाव की स्थिति देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव उदरनपुर के ताजिया बढ़ेपुरा गांव से होकर हरहरपुर कर्बला तक जाते हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव उदरनपुर के ताजियादार दौलतशाह ताजिया और बैंड लेकर बढ़ेपुरा गांव पहुंचे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने बैंड का नई परंपरा बताया और ताजिया रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया और शांति भी हो गई। मगर इसके बाद जब तजिया राम कुंवर के घर के पास पहुंचा तो वहां मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने एक साथ तीन ताजिया निकालने पर आपत्ति करते हुए रास्ता रोक दिया। 

forty people injured in violence, during the Muharram procession
घटना स्थल - फोटो : अमर उजाला
ताजियेदारों के मुताबिक एक ताजिया और दो जियारत थी, जिन्हें वही दफना देना था। दोनों समुदाय के लोगों की सहमति नहीं बनी। अचानक भीड़ में खुराफातियों ने पत्थर चला दिए, जिसके बाद माहौल बेकाबू हो गया। लाठियां लिये लोग हमलावर हो गए, मारपीट के बीच भगदड़ में कई लोग पैरों के नीचे आकर चोटिल हो गए। 

ढाई घंटे अराजकता की स्थिति बनी रही, जिस दौरान पुलिस बल कम होने से नियंत्रण के लिए कुछ नहीं किया जा सका। बवाल बढ़ता देखकर पुलिसकर्मी भागकर छिप गए थे। बवाल शांत होने के बाद एसपी देहात ख्याति, एसडीएम नवाबगंज सहित कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है। माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बवाल के पीछे जिन लोगों का हाथ है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed