फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   former MP son's fired on Student leader in Allahabad

पूर्व सांसद के बेटे की दबंगई, भरे बाजार छात्रनेता पर चलाई गोली

Fri, 09 Dec 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
former MP son's fired on Student leader in Allahabad
firing

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक पूर्व सांसद के बेटे ने फायरिंग करके तीन लोगों को घायल कर दिया। इलाहाबाद के कैंट में म्योराबाद पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर पूर्व सांसद के बेटे ने अपने साथियों के साथ जमकर बवाल काटा। चाय की दुकान पर बैठे सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रनेता और उसके साथी पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


लात-घूंसों से युवक को पिटते देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में छात्रनेता समेत दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस पूर्व सांसद के बेटे और एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शिवकुटी में मेंहदौरी निवासी अमित सिंह सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर वह अपने एक साथी के साथ म्योराबाद पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। तभी म्योराबाद निवासी एक पूर्व सांसद का बेटा शिवांग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अमित से भिड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बीचबचाव किया तो शुरू कर दी फायरिंग

former MP son's fired on Student leader in Allahabad
firing

गालीगलौज के बाद अमित और उसके साथी को लात-घूंसों से पीटने लगा। मारपीट होते देख अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। अमित और कुछ दूर पर खड़े शुभम नामक लड़के के पैर में छर्रा लगा और दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी पाकर शुभम के पिता राजकुमार सिंह साथी वकीलों के साथ अस्पताल से कैंट थाने पहुंच गए। सूचना पर एसओ कैंट ब्रजेश द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले।

एसओ के मुताबिक इस मामले मे पूर्व सांसद के बेटे शिवांग, संतोष और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखा गया है। शिवांग के खिलाफ कैंट थाने में इससे पहले भी आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन आज तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed