फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   FBI's Most Wanted List Indian man Allegedly Killed Wife 

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मर्डर का आरोपी भारतीय युवक  

Wed, 19 Apr 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 19 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
FBI's Most Wanted List Indian man Allegedly Killed Wife 
fbi

अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(एफबीआई) ने 26 वर्षीय भारतीय नागरिक को अपनी शीर्ष 10 सर्वाधिक मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है।  इस युवक पर अमेरिका में डंकिन डोनट्स रेस्तरां के रसोईघर में कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है। आरोपी युवक पत्नी की हत्या के बाद दो साल तक गायब रहा है।

विज्ञापन


एफबीआई ने आरोपी युवक के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए एक लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की है। आरोपी युवक का नाम भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल है।अमेरिकी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि पटेल एक बेहद खतरनाक अपराधी है, जिसने अपनी 21 वर्षीय पत्नी पालक भद्रकुमार पटेल को कई बार एक बड़े चाकू से वार करके मारा है। आपको बता दें कि आरोपी पटेल और उसकी पत्नी दोनों डंकिन डोनट्स रेस्तरां के कर्मचारी थे। 
विज्ञापन


एफबीआई के बाल्टीमोर फील्ड ऑफिस के प्रभारी एजेंट गॉर्डन बी जॉनसन ने बताया कि भद्रकुमार पटेल को बेहद हिंसक तरीके से अपराध करने की वजह से उसे एफबीआई की शीर्ष दस सूची में डाला है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी को पकड़ कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एफबीआई की ओर से जारी एक वीडियो में आरोपी पटेल और उनकी पत्नी दोनों को हत्या वाले दिन काम करते हुए दिखाया गया है। वहीं जांचकर्ताओं ने बताया है कि आरोपी पटेल को आखिरी बार 13 अप्रैल, 2015 की सुबह न्यू जर्सी के नेवार्क पेन स्टेशन पर देखा गया था। 


पुलिस के मुताबिक आरोपी भारत के गुजरात का रहने वाला है। उसके पास अमेरिकी वीजा था, लेकिन वीजा की अवधि खत्म हो गई थी। आरोपी की तलाश जारी है पर अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed