फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Fathers friend raped minor girl in Lalitpur Of Uttar Pradesh

शादी समारोह में नाबालिग से दरिंदगी की हदें पार, पिता के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 11 Dec 2017 12:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 11 Dec 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Fathers friend raped minor girl in Lalitpur Of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता के दोस्त ने हैवानियत की। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की है। बार थाना इलाके में नाबालिग आदिवासी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को बाइक जब्त कर गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

पढ़ें:- हरियाणा: मासूम से निर्भया जैसी दरिंदगी, अपहरण कर किया रेप और हत्या
विज्ञापन


बार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपनी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। किशोरी के साथ उसके पिता गांव के ही अपने दोस्त संतोष के साथ उसकी बाइक से आए थे। पीड़ित के मौसेरे भाई की शादी समारोह का खाना चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मौका पाकर रात नौ बजे संतोष कुशवाहा पुत्र गनपत कुशवाहा किशोरी को अपने साथ ले गया और घर के बगल में ही बने खंडहर में उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की चीखपुकार सुन दौड़े लोगों को देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। 
Trending Videos

Fathers friend raped minor girl in Lalitpur Of Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक चित्र
परिजन तत्काल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई। पीड़ित के मामा की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण करवाकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, बलात्कार और एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पढ़ें:- बारात में आए युवक ने बनाया हवस का शिकार, मासूम की हालत देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके पर मिली आरोपी की बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित ने अपने बयान में किसी अन्य व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed