{"_id":"5823fab44f1c1bf67eb39ebf","slug":"father-sold-her-two-days-daughter-for-money-in-mujaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की मासूम को पिता ने ही बेच डाला, दादी और मां ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन की मासूम को पिता ने ही बेच डाला, दादी और मां ने किया खुलासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
दो दिन की मासूम बच्ची को एक पिता ने ही उत्तराखंड के एक दंपति को बेच दिया। सौदे में आरोपी का साथ आशा कर्मी और उसकी सहेली ने भी दिया। बच्ची की दादी और अन्य परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो सारा भेद खुल गया। पुलिस ने पिता और दो अन्य महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दंपति को बच्चे को लेकर कोतवाली बुलाया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गोशाला रोड निवासी शिवानी को रविवार रात डिलीवरी के लिए आदर्श नगर निवासी आशा कर्मी सुनीता ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। रात में ही शिवानी ने एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद अगले दिन सोमवार को बच्ची गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो बच्ची की दादी और मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्ची के लिए पिता ने लाखों रुपये
जांच में पता चला कि पिता ने ही मासूम को देहरादून के दंपति को बेच दिया है। पुलिस के अनुसार पिता सचिन और आशा सुनीता और एक अन्य महिला सोनिया ने आपस में मिलकर देहरादून के एक परिवार को बच्ची को एक लाख रुपयों में बेच दिया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर देहरादून निवासी दंपति से बात की और उन्हें कोतवाली बुलवाया है।