फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father Protest against teasing her daughter, culprit murders him

बेटी से छेड़छाड़ का किया था विरोध, आरोपी ने कर दिया खौफनाक कांड

Sun, 24 Sep 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Father Protest against teasing her daughter, culprit murders him
फाइल
फतेहाबाद के एक गांव में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का घर में घुसकर गला रेत दिया गया। आरोपी ने मृतक के गले पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकला। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे भाई के शोर मचाने पर गांव वाले एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने ही वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसएचओ सदर मुकेश बैनीवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही राम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- परिजनों ने की हत्या, पुलिस ने भी दिया साथ, लेकिन इस सबूत ने खोल दिया राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर एसएचओ मुकेश बैनीवाल ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या होने की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार वह छेड़छाड़ को लेकर पहले कई बार पंचायत कर चुके थे और हत्यारोपी के परिजनों से भी शिकायत की थी, लेकिन युवक हरकतों से बाज नहीं आया। 

Father Protest against teasing her daughter, culprit murders him
फाइल
सरकारी अस्पताल में मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई गांव में ही दिहाड़ीदार मजदूरी करते थे। उनके घर में उसकी पत्नी के अलावा 16 साल की बेटी है। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई के घर के पास में रहने वाला युवक उनके भाई की बेटी पर बुरी नजर रखता था। 

आरोप लगाया कि राम सिंह की छेड़छाड़ के कारण ही उनके भाई ने आठवीं के बाद अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी थी। कहा कि कुछ माह पहले उनका भाई छेड़छाड़ के विरोध में पंचायत लेकर आरोपी राम सिंह के घर भी गया था। वहां उसके माता-पिता को इसकी शिकायत की थी। दावा किया कि इसके बाद से ही राम सिंह उनके भाई से रंजिश रखे हुए था।

पढ़ें:- खेत में पड़ी थी पॉलीथिन, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

मृतक के भाई ने बताया कि उसका घर और उसके भाई का घर सटा हुआ है। बीच में महज चार फुट की दीवार है। उसने बताया कि तड़के तीन बजे के करीब उसे भाई के घर में शोर सुनाई दिया। उसने दीवार के पार देखा तो राम सिंह के हाथ में तेजधार हथियार था। 

इसके बाद वह उसके भाई के कमरे से निकलकर घर की दीवार फांद कर भाग गया। उसने भाई के घर जाकर देखा तो वहां उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घर पर नहीं रहा कोई कमाने वाला

Father Protest against teasing her daughter, culprit murders him
फाइल
पड़ोसी राम सिंह की बुरी नीयत की वजह से पहले मृतक की बेटी को पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। अब राम सिंह ने उसके भाई की जान ले ली। इस मामले में पहले भी कई पंचायतें हो चुकी थीं। इस वजह से ही राम सिंह सालों से उसके भाई से रंजिश पाले हुए था। 

शनिवार अलसुबह रामसिंह ने इसी सनक और रंजिश के चलते उसके भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके भाई की मौत के बाद उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अब उसके परिवार में उसके बाद उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ही बचे हैं। 

पढ़ें:- यकीन नहीं था, पिता और भाई कर देंगे ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

गांव भिरडाना में एक युवक के अपने पड़ोसी की हत्या करने की सूचना मिली थी मृतक के भाई की शिकायत पर उसके पड़ोसी राम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि आरोपी मृतक की बेटी पर बुरी नजर रखता था और इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, अभी आरोपी फरार है।
मुकेश बैनीवाल, सदर एसएचओ, फतेहाबाद । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed