फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father of bride shot dead during marriage in unnao

भांवरों के दौरान दूल्हे के पिता को मारी गोली, दूल्हे ने छोड़ी शादी

Mon, 25 Apr 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरास (उन्नाव)
ब्यूरो/अमर उजाला, औरास (उन्नाव) Updated Mon, 25 Apr 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
father of bride shot dead during marriage in unnao
gun: demo pic

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र के नरमनी गांव में आई बारात में भांवरों के दौरान बाहर निकले दूल्हे के पिता को झाड़ी में छिपे लोगों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे घर के लोगों ने हमलावरों को दौड़ाया तो वह हवाई फायर करते हुए अंधेरे में भाग निकले।

विज्ञापन


घायल को आनन फानन लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है। घायल के बेटे (दूल्हे) ने शादी से इंकार कर लड़की (दुल्हन) के जीजा समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी रामकुमार (50) ने बड़े बेटे सोनू की शादी थाना क्षेत्र के नरमनी गांव निवासी दयाराम की बेटी कांती से तय की थी। शनिवार को बारात लेकर वह दयाराम के घर पहुंचे। खाने-पीने के बाद रात करीब एक बजे लड़के को भांवर के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांवरों की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान रामकुमार न्योछावर के लिए खुले रुपये लेने के लिए दरवाजे पर खड़ी बोलेरो में बैठे साढ़ू के पास गए। बैग लेकर जैसे ही वह घर की ओर मुड़े, पास ही झाड़ियों में छिपे हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली गर्दन में लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। दूल्हा भांवर से उठकर बाहर आ गया और पिता को निजी वाहन से लखनऊ लेकर चला गया। रविवार शाम बेटे सोनू ने औरास थाने में तहरीर देकर लड़की के बहनोई जितेंद्र व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सोनू ने बताया कि 18 अप्रैल को तिलक के दौरान न्योछावर के रुपये के लेनदेन में लड़की के बहनोई से पिता का विवाद हुआ था। उसने देख लेने की धमकी दी थी। एसओ विनोद यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बारातियों पर धूल डालने पर चली गोली, दूल्हा घायल

father of bride shot dead during marriage in unnao
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

एक और घटना में औरैया जिले के बिधूना में बारातियों पर धूल फेंके जाने पर उनका जनातियों से विवाद हो गया। इस दौरान किसी ने गोली चला दी। इससे दूल्हे समेत दो लोग घायल हो गए। रविवार शाम की यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसलोड की है। घायलों को सीएचसी से सैफई के मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। देर रात तक किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में समझौता हो गया। विवाह की रस्में भी पूरी कराई जा रही हैं।

मैनपुरी के थाना करहल के विक्रमपुर से आदेश शंखवार पुत्र सत्यपाल की बारात कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसलोड निवासी सर्वेश कुमार के घर आई थी। जनवासे से उठी बारात लड़की के दरवाजे की ओर जा रही थी, तभी किसी ने शरारती तत्व ने बारातियों पर धूल फेंक दी। इससे बारातियों व जनातियों में विवाद शुरू हो गया। दूल्हा आदेश बीचबचाव करने लगा। उसी दौरान गोली चल गई, जो दूल्हे की जांघ को चीरती हुई खेत से लौट रहे गांव के अवनीश के पेट में जा घुसी।

गोली से दूल्हे के घायल होते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने घायलों को आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिधूना विक्रमाजीत ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। दूल्हा लौट आया है। शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed