फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father kills her three years old girl in Rajasthan

बेटे की चाहत में बाप बना दरिंदा, 3 साल की मासूम का गला घोंट ली जान

Thu, 22 Sep 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
father kills her three years old girl in Rajasthan
Child killed

राजस्थान के अलवर में एक पिता ने क्रूरता से अपनी तीन साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बेटी का खून बेरहम बाप ने इसलिए किया क्योंकि उसके तीन बेटियां थी और वह बेटे की चाहत रखता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पिता ने मासूम की हत्या नशे में की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता  सुंदर मंगलवार रात नशे की हालत में घर आया और उसके अंदर बेटा न होने का गुस्सा दोगुना देखा गया। पुलिस अधिकारी नंदलाल का कहना है कि सुंदर की तीन बेटियां हैं, जिसमें वेदिका सबसे छोटी थी।

विज्ञापन

बच्ची की मां और दादा को किया कमरे में बंद

father kills her three years old girl in Rajasthan
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
बौखलाए सुंदर ने अपनी पत्नी सुनीता और पिता हरी ओम को एक कमरे में बंद कर दिया और बच्ची के साथ बर्बर व्यवहार करने लगा। पड़ोसियों के मुताबिक बच्ची, पत्नी और पिता की चीखने की आवाजे आर रही थी, लेकिन सुंदर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। हालात तब बिगड़े जब सुंदर बच्ची को बाहर ले गया और उसका गला घोंटने लगा। 

पड़ोसियों को जब लगा की मामला बिगड़ रहा है, तब उन्होंने पत्नी सुनिता और पिता को बंद कमरे से बाहर निकाला। बच्ची को बेरहम बाप से बचाकर अस्पताल तो पहुंचाया गया था, लेकिन उस मासूम वेदिका की जान को बचाया नहीं जा सका।
दरअसल, मां ने सुंदर के खिलाफ एफआईआर कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मां ने बेटी को नोच नोच कर मार डाला

father kills her three years old girl in Rajasthan
बच्ची की हत्या करने वाली मां
बेटे की चाहत में बेटियों को मारने की घटनाए आए दिन राजस्थान में हो रही है। इससे पहले भी जयपुर में एक मां ने अपनी चार महीने की मासूम बच्ची का गला नोच-नोच कर हत्या कर दी थी। मां ने बच्ची को मारने के बाद उसकी लाश एक पुराने एसी के डब्बे में छुपा दी थी और पुलिस को गुमराह भी किया। लेकिन, जांच के दौरान मां के नाखून में बच्ची का खून पाया गया और इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed