बेटा खेला करोड़ों में और पिता पिला रहा बस अड्डे पर पानी, पढ़ें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब वर्क कंपनी की 350 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी संदेश वर्मा की माली हालत बेहद खराब है। संदेश का पिता बरला के बस अड्डे पर पानी पिलाकर अपनी गुजर-बसर कर रहा है। उनका गांव में एक छोटा सा मकान है। नोएडा पुलिस की जांच में मेरठ अनुराग गर्ग के साथ बरला के मूल निवासी संदेश वर्मा का नाम भी सामने आया था। पिता अपने बेटे संदेश की कारगुजारियों से अंजान हैं।
ऑनलाइन करोड़ों की ठगी के खुलासे के तार जिले के बरला गांव से भी जुड़े हैं। करीब दो लाख लोगों से 350 करोड़ रुपयों की ठगी के आरोपों में घिरी वेब वर्क और एड्स बुक कंपनी नोएडा पुलिस सील कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और कागजों की जांच-पड़ताल के बाद कंपनी के निदेशक अनुराग गर्ग और आदेश वर्मा के बीच करोड़ों का लेनदेन किया गया है।
सेक्टर 20 कोतवाली में वेब वर्क कंपनी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों से ठगी का फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें मिली है। एजेंटों के जरिए ऑनलाइन लाइक कराने के नाम पर निवेशकों को कंपनी से जोड़ा गया था। जैसे-जैसे ठगी की परतें खुल रही है उसकी जांच में मेरठ और मुजफ्फरनगर के भी कई सक्रिय एजेंट सामने आए हैं।
पानी पिलाने के बदले नसीब होती है चाय
छपार थाने के गांव बरला निवासी संदेश वर्मा पुत्र सुशील वर्मा की भागेदारी की जांच में पुलिस जुटी है। गांव में संदेश के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। गांव के बीच में एक छोटा सा मकान है। संदेश का पिता सुशील वर्मा दिल्ली-दून हाईवे पर बरला बस अड्डे पर वाहनों में बैठी सवारियों को पानी पिलाकर गुजर-बसर कर रहा है।
मुफलिसी की हालत यह है कि बस अड्डे के दुकानदारों को पानी पिलाने के बदले उसे चाय नसीब होती है। बातचीत में पिता ने बताया कि वह सालों से बस अड्डे पर ही काम कर रहा है। दो बेटे हैं, जिसमें संदेश वर्मा बड़ा है। जो अपने परिवार सहित दिल्ली में रहता है। उसका गांव में कभी कभार ही आना-जाना होता है।
छोटा बेटा आदेश वर्मा बसेड़ा में सुनार की दुकान करता है। वेबवर्क कंपनी में ठगी की उसे कोई जानकारी नहीं है। उसे अखबारों से ही जानकारी मिली है। संदेश वर्मा दिल्ली में क्या करता है, इस बारे में मिलने पर वह कोई बात नहीं करता।