फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father gave daughter as a gift to his friends for gangrape in sitapur

पिता ने दोस्तों को 'गिफ्ट' कर दी बेटी, सबने किया रेप

Thu, 19 Apr 2018 11:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
father gave daughter as a gift to his friends for gangrape in sitapur

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने गैंगरेप के लिए बेटी को गिफ्ट के तौर पर अपने दोस्तों को सौंप दिया। जिसके बाद सभी दोस्तों ने कथित तौर पर बेटी के साथ गैंगरेप किया और बाद में पिता ने भी दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता (50 साल) ने 15 अप्रैल की शाम अपने दोस्त मान सिंह को घर पर बुलाया। इसके बाद उसने अपनी बेटी को मान सिंह के साथ बाइक से जाने को कहा। वह उसे लेकर तीसरे दोस्त मेराज के घर ले गया जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वहां ले जाकर उसे 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। मेराज के परिजन घर पर नहीं थे इसलिए आरोपियों ने उस जगह को चुना और वहां गैंगरेप किया। इसके बाद वह सोमवार शाम अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। फिर दोनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर के एसपी सुरेश ए. कुलकर्णी ने बताया कि उसके पिता ने नवंबर 2017 में भी उसके साथ रेप किया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने पंचायत बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता को इसी साल फरवरी में जमानत मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed