फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   farmer commits suicide after he did not get cash from bank

कई दिनों से लाचार किसान जा रहा था बैंक, कैश नहीं मिला तो लगा ली फांसी

Fri, 25 Nov 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 25 Nov 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
farmer commits suicide after he did not get cash from bank
- फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद देशभर में आम लोग बैंक और एटीएम के लंबी-लंबी कतारें लगाए खड़े हैं. इन लाइनों से कुछ लोग इस कदर हताश हो गए कि उन्होंने खुद को खत्म करना ही बेहतर समझा. खुदकुशी के इस दर्दनाक घटनाक्रम से जुड़ा एक और मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां बैंक खाते में जमा पैसे नहीं निकाल पाने के कारण हताशा में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि तीन दिन से वह रोज बैंक जा रहे थे, लेकिन लाइन में लगने के बाद भी पैसा नहीं निकाल पाए। मृतक अशोक कुमार (42) गांव ककरारा का रहने वाले थे। उनके परिवार के पास दो बीघा जमीन है, साथ ही वह दूध का काम भी करते थे।

विज्ञापन

बैंक से खाली हाथ लौटने पर था परेशान 

farmer commits suicide after he did not get cash from bank
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic

अशोक के चाचा रामशरण ने बताया कि वह तीन दिन से ग्रामीण बैंक लभुआ में पैसे निकालने जा रहा था, लेकिन पैसा नहीं निकाल पाया। आज बैंक से लौटा था तो काफी परेशान था। आते ही कमरे में अंदर जाकर चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी सुनीता, 20 वर्षीय पुत्र देवेश, उपेंद्र (17) एवं बेटी अंबिका का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष खैरगढ़ ने बताया आत्महत्या के बारे में  उन्हें सूचना मिली है लेकिन परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed