{"_id":"59b4d4454f1c1be17f8b57f7","slug":"family-members-refused-marriage-young-man-murdered-cousin-sister-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरी बहन से शादी के लिए नहीं माना परिवार तो गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ममेरी बहन से शादी के लिए नहीं माना परिवार तो गोली मारकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
ममेरी बहन की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों ने शादी से इंकार किया तो युवक ने शनिवार की सुबह अपनी ममेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को धान के खेत से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी उसके पास से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र का अपनी 16 वर्षीय ममेरी बहन से प्रेम संबंध हो गया। संबंध इतने प्रगाढ़ हो गए कि किशोरी ने युवक का नाम अपने हाथ में गुदवा लिया। किशोरी की मां ने पहले तो दोनों की शादी करने की हामी भर दी थी, लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद भी शादी नहीं हुई तो युवक ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर मां ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात युवक को नागवार गुजरी। वह शनिवार सुबह घर से बाइक लेकर किशोरी से मिलने पहुंच गया।
विज्ञापन
पढ़ें- डेरे के रहस्य से उठा पर्दा, अस्पताल के भीतर चल रहा था गैरकानूनी ऑर्गन ट्रांसप्लांट
विज्ञापन
उस समय मां घर पर नहीं थी। युवक ने किशोरी को मारने को तमंचा निकाल लिया। वह बचने के लिए अपने ताऊ के घर की ओर भागी। इतने में उसने फायर कर दिया। गोली लड़की की कनपटी पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। फायर की आवाज सुनकर ताऊ कमरे से बाहर निकले और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर तमंचा लहराते हुए भाग गया।
घरवाले किशोरी को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ जलालाबाद बल्देव सिंह के साथ कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई और कांबिंग कर धान के खेत में छुपे हत्यारोपी को तमंचा समेतगिरफ्तार कर लिया।
-दोनों प्यार करते थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लड़की के हाथ में लड़के का नाम गुदा था लेकिन दो दिन पहले लड़की के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसी वजह से उसने गांव आकर घटना को अंजाम दे दिया - सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण