फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   fake degree case: after high court decision notice sent to 82 teachers

फर्जी डिग्री के बदौलत मिली थी टीचर की नौकरी, 82 लोगों को नोटिस भेजा मांगा गया जवाब

Fri, 10 Nov 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
fake degree case: after high court decision notice sent to 82 teachers

डॉ.बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी पाने वाले 82 शिक्षकों को नोटिस भेज दिया गया है। इनसे सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा गया है। इन्हें तीन नोटिस दिए जाएंगे और उसके बाद इनकी बर्खास्तगी होगी। वहीं शासन को भी इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है। 

विज्ञापन


वर्ष 2004-05 के शैक्षिक सत्र में आगरा यूनिवर्सिटी में बीएड के काफी प्रमाण पत्र मोटी रकम लेकर बांटे गए। इन फर्जी डिग्रियों के सहारे काफी डिग्रीधारक शिक्षक भी बने। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि अलीगढ़ में भी फर्जी डिग्री धारक शिक्षक हैं। 
विज्ञापन


सभी बीईओ से वर्ष 2005 में आगरा यूनिवर्सिटी की बीएड की डिग्री से नौकरी प्राप्त करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कराई गई। यहां भी 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षक मिले हैं। अब इन सभी को नोटिस भेज दिया गया है और इनसे जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हाईकोर्ट में बीटीसी के मामले में ‌24 को होगी महत्वपूर्ण सुनवाई, जरूर पढ़ें

बीएसए ने बताया कि अभी तक 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षक ही मिले हैं। इन्हें तीन नोटिस भेजे जाएंगे और फिर इनकी बर्खास्तगी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शासन को भी इस बारे में आख्या भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed