फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   facebook crimes in which people dies and cheated 

फेसबुक से जुड़े वो बड़े क्राइम, जिनकी वजह से कई जिंदगियां नरक

Tue, 24 Jan 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
 facebook crimes in which people dies and cheated 

महिला से गैंगरेप को फेसबुक पर लाइव करने की घटना बेशक ताजी हो, लेकिन ये भी सच है कि फेसबुक से जुड़े क्राइम बढ़ते जा रहे हैं। कई जिंदगियां नरक हो गई हैं।

विज्ञापन


बूंदक की नोक पर गैंगरेप, फेसबुक पर लाइव
सबसे ताजा मामला स्वडीन का है जहां सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कुछ सिरफिरों ने महिला का गैंगरेप करते हुए उसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। हैरान करने वाली बात है कि बेखौफ सनकियों ने एक बार भी नहीं सोचा कि इसका परिणाम कितना भयानक हो सकता है। 
विज्ञापन


सनक में डूबे आरोपियों ने बंदूक की नोक पर महिला को जबरन घिनौनी हरकत का शिकार बनाया। इस घटना का खुलासा एक महिला ने किया जिसने ये सब फेसबुक के बंद हो चुके ग्रुप में लाइव होते हुए देखा। हैरान करने वाली बात है कि जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक यह सब लाइव होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्तों से शेयर की समस्याएं तो पत्नी को मारा

 facebook crimes in which people dies and cheated 
फेसबुक के इस्तेमाल का एक भयानक परिणाम महाराष्ट्र के पुणे से भी सामने आया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मार दिया। वजह यह थी कि पत्नी अपनी निजी परेशानियों को फेसबुक पर दोस्तों से शेयर किया करती थी और ये पति को कतई पसंद नहीं था।

इसी का खामियाजा उसे अपनी मौत से चुकानी पड़ी। मीडिया खबरों के मुताबिक गिरफ्त में आए पति ने बताया कि पत्नी के फेसबुक पर दूसरे लोगों के गलत संबंध भी थे।

बेइज्जती से हुआ आहत, लगाई मौत गले

 facebook crimes in which people dies and cheated 
तीसरा बड़ा मामला पंजाब से है, जहां एक दुकानदार ने चोरी के आरोप में एक लड़के की पिटाई कर दी। चौंका देने वाली बात है कि उसने पिटाई की पूरी वीडियो बनाई और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इस वजह से युवक इस कदर आहत हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया। 

फेसबुक पर बने दोस्त के लिए मां ने बेटी को किया खत्म

 facebook crimes in which people dies and cheated 
फेसबुक पर बने आधी उम्र के आशिक को संबंध बनाने के लिए विधवा ने घर पर बुला लिया। यहां उसकी बेटी का दिल भी मां के आशिक पर आ गया। फिर जो हुआ, वो खतरनाक था। वारदात, पंजाब के अबोहर इलाके में हुई।

यहां एक विधवा मां ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि बेटी को उसी युवक से प्यार हो गया था, जिसपर उसकी मां फिदा थी। ये बात मां को सहन नहीं हुई और उसने बेटी को ही फांसी पर लटका कर मार डाला। इसके बाद कत्ल को खुदकुशी दिखाने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।

प्रोफाइम एडीट कर बनाई अश्लील फोटो

 facebook crimes in which people dies and cheated 
फेसबुक पर अंजान लोगों से दोस्ती करना कितना महंगा पड़ सकता है, इसका नमूना कीर्ति नगर इलाके में देखने को मिला। सनकी युवक ने फेसबुक पर नौवीं की छात्रा से दोस्ती की। बाद में उसने पीड़िता के फोटो एडिट कर अश्लील बना दिए। अब वह छात्रा को ब्लैकमेल कर नकली अश्लील फोटो को उसके रिश्तेदारों व सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस ने फौरन पॉक्सो आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने फर्जी अकाउंट बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए योजना बनाई।

अश्लील फोटो बनाकर किया सेक्स के लिए मजबूर

 facebook crimes in which people dies and cheated 
सोशल साइट्स पर तस्वीरों से खिलवाड़ करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं जिसपर लगाम लगाने के लिए सरकार ने साइबर नियमों को कड़ा किया है। लेकिन इसके बावजूद मुंबई के एक शख्स ने ऐसे ही अपराध को अंजाम दिया जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

नागपाड़ा पुलिस ने 28 साल के युवक जिसने अपने साथ काम करने वाली लड़की की प्रोफाइल फोटों का इस्तेमाल करके अश्लील तस्वीर बनाई। उसने लड़की को वो तस्वीर भेजी और पोर्न साइट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed