{"_id":"58ba85c94f1c1b7077830f08","slug":"drunken-inspector-slapped-woman-woman-beats-inspector-by-sandle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दरोगा ने महिला को जड़ा थप्पड़, महिला ने किया ऐसा हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत दरोगा ने महिला को जड़ा थप्पड़, महिला ने किया ऐसा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत एक दारोगा ने होटल में एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने दारोगा की चप्पलों से खूब पिटाई की व दारोगा को खरीखोटी सुनाई। दारोगा की शिकायत पुलिस के आला अफसरों से की गई है। दारोगा शराब के नशे में होटल में उत्पात मचाता रहता है।
विज्ञापन
बाराबंकी जिले की एक महिला का पति बिजनौर जेल में बंद है। महिला पति की पैरोकारी के लिए बिजनौर आती रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे महिला सिविल लाइंस स्थित रविंद्रा होटल में पहुंची तथा किराये पर कमरा मांगा। होटल के स्टाफ ने महिला को कमरे के 500 रुपये बताए तो महिला ने इतने रुपये में कमरा लेने से मना कर दिया। महिला 300 रुपये कमरे के लिए देने की बात करने लगी। होटल का स्टाफ इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला कमरा न मिलने पर होटल से जाने लगी तो होटल में मौजूद शराब के नशे में धुत दारोगा देवेंद्र ने महिला से अभद्रता करते हुए महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला उस समय तो होटल से चली गई और एक घंटे बाद अपने कुछ परिचितों के साथ होटल में आई। कुछ मीडियाकर्मियों को भी वहां बुला लिया गया। महिला ने दारोगा से थप्पड़ मारने का कारण मालूम किया और चप्पल लेकर दरोगा पर टूट पड़ी।
विज्ञापन
महिला ने दारोगा को कई चप्पल जड़ दीं। महिला ने दारोगा को खूब खरीखोटी सुनाई। इस घटना को लेकर होटल में हंगामा मचा रहा। महिला दारोगा को पीटने के बाद वहां से चली गई। दारोगा की शिकायत पुलिस के आला अफसरों से कर दी गई है। दारोगा देवेंद्र शहर कोतवाली थाने में तैनात बताया जाता है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक दारोगा की हरकतों का उन्हें शुक्रवार शाम पता चला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्रा होटल में दारोगा देवेंद्र ने ही नहीं कई दरोगाओं ने कब्जा जमा रखा है। ये दारोगा होटल का कोई किराया नहीं देते और होटल पर कब्जा किए हुए हैं। खाकी के सामने होटल का स्टाफ भी चुपचाप रहता है। कई बार होटल स्वामी ने बिना पैसे के होटल में रहने वाले दरोगाओं का विरोध किया, पर इन दरोगाओं ने होटल नहीं छोड़ा। कोई न कोई दारोगा होटल में आकर कब्जा जमाता रहता है।