Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
dera sacha sauda chief daughter honeypreet insan reveals reasons behind her hide
{"_id":"59ca22a54f1c1b9c538b4781","slug":"dera-sacha-sauda-chief-daughter-honeypreet-insan-reveals-reasons-behind-her-hide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों इतने दिन गायब रही हनीप्रीत, अब जाकर सामने आया असली सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर क्यों इतने दिन गायब रही हनीप्रीत, अब जाकर सामने आया असली सच
Tue, 26 Sep 2017 03:19 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 26 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेप केस में जेल में सजा काट रहे राम रहीम की दुलारी हनीप्रीत आखिरकार क्यों इतने दिन से गायब थीं, उसका असली सच अब जाकर सामने आया है। आप भी जानिए...
2 of 6
honeypreet
दरअसल, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की थी कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है, क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। हनीप्रीत वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। उल्लेखनीय है कि डेरे के कुछ राजदार पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं या उनकी हत्या हो चुकी है। इनमें डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और फकीरचंद शामिल है।
3 of 6
हनीप्रीत इन्सां
इन दोनों को डेरामुखी से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कुछ बात मालूम चल गई थी, इसलिए वे डेरे से अलग रहने लगे थे। रणजीत सिंह की तो गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि फकीरचंद का तो आजतक सुराग ही नहीं लगा। वहीं,पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने भी डेरे के कुछ राज उजागर किए थे, तो उनकी भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू खुद आशंका जता चुके थे कि हनीप्रीत की जान को खतरा हो सकता है, इस सूचना को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्टथी। पुलिस चाहती थी कि जल्द से जल्द हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में हो, ताकि कई अहम जानकारियों का खुलासा हो पाए। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने भी माना था कि हनीप्रीत से काफी जानकारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा राजस्थान में भी हनीप्रीत की तलाश जोरों पर है।
विज्ञापन
5 of 6
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
पुलिस की गिरफ्तारी से बच रही हनीप्रीत ने खुलासा किया है कि वह लोगों के सामने नहीं आ रही थी क्योंकि उसकी जान को खतरा है। उसके भागने की अटकलों पर जवाब देते हुए उसने कहा कि वह कहीं भागी नहीं थी बल्कि डर के चलते वह सामने नहीं आ रही थी। उसने ये भी कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष है और साजिश के तहत उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि राम-रहीम की गिरफ्तारी के समय पंचकूला में हुई हिंसा में उसका कोई हाथ नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।