{"_id":"598edbd64f1c1b2f0e8b4c77","slug":"demand-for-sexual-relations-with-iranian-woman-instead-of-admission-in-phd-professor-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर बोला- PHD में एडमिशन चाहिए तो संबंध बनाओ, युवती ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर बोला- PHD में एडमिशन चाहिए तो संबंध बनाओ, युवती ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Aug 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में एक कॉलेज प्रोफेसर ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए 31 साल की ईरानी महिला को ऐसा ऑफर दे डाला जिसे सुनते ही आपको भी शर्म आ जाएगी। 50 साल के प्रोफेसर पर ईरानी महिला ने पीएचडी कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुणे पुलिस ने एक प्रमुख कॉलेज के प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने 31 साल की ईरानी महिला को पीएचडी कोर्स में एडमिशन दिलाने में सहायता करने के बदले यौन संबंध बनाने की पेशकश की थी। कोथरुड पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि, प्रोफेसर ने उससे कहा कि पीएचडी में एडमिशन चाहिए तो पहले मुझे खुश करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ये दिखने में भोली-भाली, FB पर करतूतें काली, सेक्स करते पकड़ी गई
विज्ञापन
प्रोफेसर ने महिला को बताया था कि यहां केवल एक ही सीट उपलब्ध है और इसके लिए दो आवेदन आए हैं। प्रोफेसर ने ईरानी महिला को पीएचडी कोर्स में एडमिशन में पूरी मदद का भरोसा दिया था। पीड़ित महिला ने कहा कि प्रोफेसर ने 8 अगस्त को उन्हें कॉलेज में अपने केबिन में बुलाया और कथित तौर पर मदद के लिए बदले यौन संबंध बनाने की मांग की और उसे परेशान किया। हलांकि, महिला ने प्रोफेसर की मांग का विरोध किया और केबिन से बाहर निकल गई और अपने कुछ स्थानीय दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया। फिर महिला ने पुलिस स्टेशन जाकर प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने प्रोफेसर के साथ की गई सभी बातचीत को रिकॉर्ड किए थे। चूंकि शिकायतकर्ता ईरानी महिला की अंग्रेजी में कमजोर है, इसलिए वह अक्सर बातचीत को रिकॉर्ड करती थी और बाद में, स्थानीय मित्रों की सहायता से वह इसे समझती थी। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।