फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Delhi Police has got a phone call to threat to UP CM

दिल्ली पुलिस को आया कॉल, एक घंटे में उड़ा देंगे सीएम योगी को

Fri, 18 Aug 2017 09:48 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police has got a phone call to threat to UP CM
सीएम योगी
दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की कॉल की छानबीन कर ही रही थी, इसी दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की धमकी भरी कॉल मिलने से फिर सकते में आ गई। आनन-फानन में दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस के अलावा संबंधित एजेंसियों को कॉल की सूचना दी। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही छानबीन के लिए यूपी पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पता चला कि कॉलर ने फोन किसी इंटरनेट माध्यम से किया है। फिलहाल यूपी और दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को किसी अज्ञात कॉलर ने फोन कर बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक घंटे के भीतर बम से हमला किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Police has got a phone call to threat to UP CM
फाइल
कॉल अटेंड करने वाले पुलिसकर्मी ने मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी यूपी पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से साझा की। 

यूपी पुलिस की एंटी टेरर यूनिट और स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। हालांकि माना जा रहा है कि किसी ने शरारत करने के लिए ऐसी कॉल की। लेकिन इसका खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed