फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   delhi: mob murder man

चोरी के शक में भीड़ ने की पीट-पीटकर एक मजूदर की हत्या

Wed, 22 Mar 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Wed, 22 Mar 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
delhi: mob murder man
सांकेतिक चित्र

स्वरूप नगर इलाके में चोर होने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह युवक का शव एक खेत में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह स्वरूप नगर के विजय चौक के पास खेत में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान शंकर (28) पुत्र बन्नूराम के रूप में हुई। वह जहांगीरपुरी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। जांच के दौरान एक गार्ड जय कुमार ने पुलिस को फोन कर बताया कि रात में कुछ लोग युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि शंकर भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-टॉली के पास पड़े लकड़ी के कुछ तख्ते उठा रहा था। तभी चोर-चोर की आवाज सुनकर तीन-चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान वहां दर्जन भर लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। अचेत होने के बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और खेत में फेंक दिया। अभी तक की जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार एक और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed