फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dalit girl's family brutally beaten boyfriend and released video

दलित लड़की के घरवालों ने प्रेमी को बेरहमी से पीटा, जारी किया वीडियो

Wed, 14 Jun 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा Updated Wed, 14 Jun 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
Dalit girl's family brutally beaten boyfriend and released video
पीड़ित - फोटो : bbc

राजस्थान के चुरु जिले में एक युवक को पीटे जाने और फिर उसका वीडियो जारी करने की घटना सामने आई है। आरोप युवक की प्रेमिका के घरवालों पर है। लड़की एक दलित परिवार से है। पीड़ित को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने इस मामले में दर्ज एफआईआर में कहा है, "उसे साजिश रचकर एक जून की रात को गाँव बुलाया गया, फोन लड़की से करवाया गया। लड़की ने कहा कि अगर वह नहीं आएगा तो वो ज़हर खा लेगी। जब वो उसके गाँव पहुंचा तो उस पर ताबड़तोड़ हमला हुआ। बाद में उसके घरवालों ने उसे चुरू के अस्पताल में भर्ती करवाया।"
विज्ञापन


पीड़ित राजकुमार के चाचा घनश्याम जाट ने फोन पर बताया, "राजकुमार को बेरहमी से पीटा गया, उसके बाल खींचे गए और मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया गया, हम कानून की ओर से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन न्याय में देर होती दिख रही है, घटना का एक वीडियो भी वायरल हो चुका है। वो इस बात का जीता जागता गवाह है कि राजकुमार को किस बेरहमी से पीटा गया है।" तारानगर थाना सूत्रों के अनुसार कुल दस लोगों के खिलाफ 8 जून को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन लोगों में लड़की के पिता और अन्य घर वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी भरत सिंह ने बीबीसी को बताया कि क्षेत्र में माहौल शांत है, पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर दो बार दबिश दे चुकी है। अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।लोसणा गांव के रहने वाले राजकुमार फोटो स्टूडियो चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed