{"_id":"570de5be4f1c1bcd214a6abe","slug":"dalit-girl-gangraped-4-month-ago-video-viral-leads-uncover-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का वीडियो वायरल, वो गुहार लगाती रही पर दरिंदे नहीं माने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का वीडियो वायरल, वो गुहार लगाती रही पर दरिंदे नहीं माने
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:33 PM IST
सार
- चार महीने पहले छात्रा से खेत में ले जाकर गैंगरेप का वीडियो वायरल
- अब तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बंद करा रखा था मुंह
- सहमी छात्रा चुप रही लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप
- एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो की तलाश जारी, जल्द धरे जाएंगे
विज्ञापन
गैंगरेप के वीडियो से हड़कंप
- फोटो : demo
विस्तार
उसकी आबरू तो पहले ही लुट चुकी थी, लेकिन समाज की नजरों में बेआबरू होने की गुहार वो चार महीने तक लगाती रही। दरिंदों ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ किए रेप का वीडियो वायरल कर दिया। अब हंगामा कटा है।
विज्ञापन
गैंगरेप का बेहद सनसनीखेज मामला यूपी के बरेली का है। बहेड़ी गांव की एक दलित छात्रा से गैंगरेप का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।
पीड़िता के मुताबिक वो इज्जत बचाने के लिए दरिंदों से भिड़ती रही लेकिन मारपीट के बाद वह दुराचारियों के आगे बेबस हो गई। खेत में उसके साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया और घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया। दुष्कर्मियों की धमकी से दहशत में आई पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन अचानक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पूरी घटना घरवालों को बताई।
विज्ञापन
तीनों दुष्कर्मियों में से दो छात्रा के गांव के हैं और एक पड़ोसी गांव का रहने वाला है। छात्रा के भाई की तरफ से मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सहमी छात्रा चुप रही लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप
एक आरोपी धरा गया, बाकियों की तलाश
- फोटो : demo
20 दिसंबर 2015 को बहेड़ी के एक खेत में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के मुताबिक उस दिन दोपहर करीब ग्यारह बजे गांव के पास प्राइमरी स्कूल से दो सौ कदम की दूरी पर वह शौच के लिए गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही प्रदीप पुत्र विशंभर दयाल, रवींद्र पुत्र बांधूराम और पड़ोस के गांव खड़ा रामनगर के मनोज ने उसे दबोच लिया।
दरिंदे उसे पास ही गांव के खेत में खींचकर ले गए। काफी देर तक छात्रा दरिंदों से बचने के लिए जद्दोजहद करती रही। छात्रा की पिटाई की गई और उसे जमीन पर पटक दिया गया।
इसके बाद तीनों दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे दिखाई और धमकाया कि मुंह खोला तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। डरी सहमी छात्रा को दरिंदे गांव के छोर तक खुद छोड़कर चले गए। इसी खौफ से छात्रा चुप रही। इधर आरोपी मनोज ने 11 अप्रैल को वीडियो क्लिप अपने मोबाइल से वायरल कर दी।

वो गुहार लगाती रही लेकिन दरिंदों ने उस पर रहम नहीं खाया
गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम
- फोटो : demo
वीडियो सबसे पहले गांव वालों के पास पहुंचा। उसके बाद 12 अप्रैल को आसपास के गांव के अन्य लोगों के मोबाइल तक यह वीडियो पहुंच गया।
छात्रा के भाई को जब गैंगरेप के वीडियो की बात गांव वालों से पता चली तो उसने घर जाकर अपनी बहन से इस बाबत सख्ती से पूछताछ की। रोती बिलखती छात्रा ने भाई को आपबीती सुनाई तो वह आग बबूला हो गया। छात्रा के परिजनों ने यह बात गांव के प्रधान को बताई। कुनबे के लोग थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कराया। पुलिस ने छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
पीड़िता से बात करने के बाद तहरीर लेकर मुकदमा कायम कर उसका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दो की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द वे दोनों भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस तरह का घिनौना काम करने वालों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। -अजय कुमार श्रोतिया, प्रभारी निरीक्षक थाना बहेड़ी