छह साल की बच्ची नहीं सुना पाई गिनती तो पिता ने दी खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पिता ने अपनी छह साल की बच्ची को 1 से 15 तक गिनती न सुना पाने की ऐसी सजा दी कि बच्ची की जान ही चली गई। मासूम से की गई निर्यदयता से सबको हैरान कर दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी छह साल की बेटी को एक से 15 तक गिनती सही क्रम में सुनाने का फरमान दिया। बच्ची ने गिनती सुनाने की कोशिश करते हुए सुनाया लेकिन कुछ का क्रम सही से नहीं बोल पाई। इसके बाद गुस्साए पिता ने दिल दहला देने वाली सजा दी।
आरोपी पिता ने सजा के तौर पर बच्ची की मुंह में प्याज की गांठ ठूंसी दी। प्याज बच्ची के गले में फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां को जब घटना की जानकारी मिली तो वह सहम गई।
मां ने हिम्मत कर पुलिस को दी खबर
देश में अधिकांश महिलाओं की जो स्थिति है उसमें कोई घर के पुरुषों की नाइंसाफी के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकतीं। लेकिन मासूम की मौत से सहमी मां ने साहस जुटाया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
मामला नौ जुलाई का है लेकिन बच्ची की मां ने जब पुलिस में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तब जाकर मामला सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता संजय कुटे को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची का नाम भारती बताया जा रहा है जो गांव के ही जिल परिषदीय विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय मजदूरी करके जीवन यापन करता था। गरीबी के कारण कहीं ट्यूशन लगाने की बजाए वह खुद बच्ची को पढ़ने में मदद कर रहा था।
रोज की तरज वह नौ जुलाई को भी रात करीब साढ़े नौ बजे बच्ची को पढ़ा रहा था। आरोपी ने बताया कि बच्ची एक 15 तक गिनती सुनाने में 11, 12 और 13 को सही क्रम में बोलना भूल गई थी। जिसके बाद उसे सजा दी गई।