{"_id":"59a6db7a4f1c1b14278b4815","slug":"dabangas-badly-beat-the-woman-in-pilibhit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने गाली गलौज करने से रोका था, बदला लेने के लिए घर में घुसे दबंगों ने की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने गाली गलौज करने से रोका था, बदला लेने के लिए घर में घुसे दबंगों ने की हैवानियत
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को दबंगों को गाली गलौज करने से रोकना भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला के साथ जमकर हैवानियत की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीलीभीत में घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे दबंगों को रोकना एक महिला को महंगा पड़ा। आरोपियों ने विरोध करते ही महिला के घर में घुसकर पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जहानाबाद थाना इलाके के नवदिया बिसेन गांव निवासी रानीदेवी पत्नी पोशाकी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात गांव के दबंग किस्म के लोग नशे की हालत में उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। पहले तो काफी देर तक इसको अनदेखा किया जाता रहा।

इसके बाद भी शांत न होने पर महिला ने उनको गाली देने से मना किया। इसी बात पर गुस्साकर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग आ गए। जिन्होंने बमुश्किल बीच बचाव कराया।
पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने आरोपियों से परिवार की जान को खतरा जताते हुए तहरीर दी है। जहानाबाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।