फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   crime branch shows porn video to man for investigation then threatened 

क्राइम ब्रांच ने दिखाया अश्लील वीडियो, बात नहीं मानी तो ऐसा ही हश्र होगा पत्नी-बेटी का

Mon, 06 Mar 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Mar 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
crime branch shows porn video to man for investigation then threatened 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से क्राइच ब्रांच और दबंगों का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता ने जो खुलासा किया उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। मीडिया की खबरों के मुताबिक लखनऊ में बंधक बनाए जाने के दौरान मुख्य आरोपी युधिष्ठिर की मौजूदगी में तथाकथित क्राइम ब्रांच टीम ने अश्लील वीडियो दिखाकर पिता देव प्रकाश को उसी तरह पत्नी और बेटी की इज्जत तार-तार करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


खौफजदा पिता गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। दबंगों ने ब्लू रिवोलेशन कंपनी के सुपरवाइजर देव प्रकाश के बेटे रामस्वरुप विश्वकर्मा से मछली बिक्री के भुगतान के लूटे गए साढे़ चार लाख रूपयों की वसूली के लिए सारी हदें पार कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में दबंगों और आरोपियों का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। सियासी संरक्षण में आरोपियों ने लखनऊ क्राइम ब्रांच की मदद से बंधक बनाए गए देव प्रकाश, बेटा अक्षय और दोस्त अरुण गुर्जर की पिटाई कराई, यातनाएं दी और मानसिक उत्पीड़न करने के लिए बेहयाई की हदे लांघ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बेटी के लिए बोली शर्मनाक बातें 

crime branch shows porn video to man for investigation then threatened 

प्रताड़ित करने के दौरान युधिष्टिर और दबंगों ने पत्नी और बेटी के बारे में शर्मनाक बातें बोली। देव प्रकाश ने कहा कि पैसे तो नहीं थे, और मन ने ठान लिया कि इससे बेहतर है कि मैं तो मर जाऊं। आरोपी युधिष्ठिर की गाड़ी में रखे थैले में चाकू रखा था। मुझे जैसे ही मौका मिला, मैने अपने गले में चाकू मार लिया। 

क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनऊ के सिविल हास्पिटल में भेज दिया। डॉक्टरों ने कहा कि इनके गले में गहरा घाव है, जिस पर युधिष्ठिर पहलवान बोला कि बस टांके लगा दो।

क्राइम ब्रांच की यातनाओं का दर्द बयान करते हुए उसने बताया कि 12 फरवरी को एसएसपी लखनऊ आवास कैंप से हमें पहले गाड़ी में पीटा गया, फिर एक थाने की ऊपरी मंजिल में अलग-अलग कमरों में बेरहमी से पीटा गया। बेटे अक्षय को डंडों से ज्यादा मारा गया। लाचारी और बेबसी में छोड़ देने की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी को दया नहीं आई।

दबंगों पर छाई थी टशन की खुमारी

crime branch shows porn video to man for investigation then threatened 
file photo - फोटो : अमर उजाला

दबंगों पर टशन की खुमारी इस कदर छाई थी कि बेटी महिमा विश्वकर्मा के दाह संस्कार के दौरान ही आरोपी देव प्रकाश को जबरदस्ती साथ ले गए। उसका कहना है कि मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा के पास उसे रखा गया था। बेटी के मौत के बाद उसकी अस्थियों के फूल चुनने के लिए वह युधिष्ठिर के पैरों पर गिरकर गिड़गिडाय़ा, लेकिन उसे छोड़ा नहीं गया। 

कई बार आरोपी अपने साथ लखनऊ और इलाहाबाद लेकर गए। पुलिस और कोर्ट में क्या बयान देने है, इसके लिए भी उसे पहले रिहर्सल कराई गई थी। फिलहाल मुख्य आरोपी युधिष्ठिर जिला कारागार में बंद है। अन्य आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोमवार को पुलिस मृतका की मां संजू देवी के कोर्ट में 164 के बयान करा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed