फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   crime branch arrest women who robbed youths after becoming friends on fb

सोशल मीडिया पर लड़कों से दोस्ती कर उन्हें लूटने वाली युवतियां गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
crime branch arrest women who robbed youths after becoming friends on fb
facebook - फोटो : demo pic

गुजरात में अहमदाद के एक इलाके से पुलिस ने ऐसी दो युवतियों को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया से नव जवान लड़कों को फांसकर उन्हें लूट लेती थीं।

विज्ञापन


अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की ओर से गिरफ्तार की गई महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने दो लोगों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद उसके सेलफोन और कीमती गहने लूटकर भाग गई थीं।
विज्ञापन


दो युवतियों की पहचान नरोदा की रहने वाली रीना प्रजापति (28) और उसकी सहेली इला पटेल (26) के रूप में हुई है। इला निकोल इलाके की रहने वाली है। आरोपी लड़कियों ने पीड़ितों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका समान लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने बताया कि क्यों शुरू किया युवकों को लूटना

crime branch arrest women who robbed youths after becoming friends on fb
demo pic

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ लड़कियां फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठग रही हैं। युवकों से दोस्ती कर उनसे मीठी-मीठी बातें कर लूटने वाली लड़कियों के बारे में पता चला है कि फर्जी अकाउंट से लोगों को फंसाती थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच की तो दोनों युवतियों की भूमिका संदिग्‍ध मिली। इसके बाद खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस दोनों के घर में छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि एक साल पहले पिता की मौत के बाद रीना ने अपने पति को छोड़ दिया था और अपनी मां के साथ रहने लगी थी।

रीना ने बताया कि उसे पैसों की बहुत जरूरत थी तो उसने फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही सिमरन शर्मा नाम का अकाउंट बनाया ‌था। लोगों खासकर युवकों से दोस्ती करने के बाद वह उसे एक स्‍थान पर मिलने के लिए फोन करती।

लड़का जब उससे मिलने के लिए पहुंचता तो वह उसे नींद की गोलियां मिला खाना खिला देती। जब युवक बेहोश हो जाता तो वह उसका सेलफोन और जो गहने पहने होता उसे लूटकर फरार हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed