फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   constable wife arrested for stealing gold from house in mumbai

कांस्टेबल की पत्नी ने की चोरी, कुछ ऐसे उड़ाया लाखों रुपये का सोना

Mon, 02 Jan 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
 constable wife arrested for stealing gold from house in mumbai
- फोटो : mid-day

मुंबई में कांस्टेबल की पत्नी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  मलबार हिल पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल उत्तेशर की पत्नी योगिता उत्तेकर को करीब 140 ग्राम सोना चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स रुपेश के यहां चोरी हुई है वे खुद भी आर्थिक अपराध शाखा में पुलिसकर्मी हैं।

विज्ञापन


मिड डे की खबर के अनुसार मामला मुंबई के टारडियो कॉलोनी का है, जहां पर आरोपी महिला और पीड़ित पक्ष रहता है। पुलिस के मुताबिक रुपेश की पत्नी श्वेता ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।  श्वेता ने बताया कि योगिता उनके घर में आई थी और उनके पति रुपेश के बारे में पूछने लगी।
विज्ञापन


जब उसे पता लगा कि घर पर रुपेश नहीं है तो उसने अपने आप को रुपेश का एलआईसी एजेंट बताया और घर के अंदर आ गई। इस बीच जैसे ही श्वेता, योगिता के लिए पानी लाने के लिए किचन की ओर बढ़ी, पीछे से योगिता ने उसे पकड़ा और घर के बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद घर से सोना लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पत्नी को बाथरूम में बंद कर उड़ाया सोना

 constable wife arrested for stealing gold from house in mumbai

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि महिला के साथ एक अन्य शख्स भी मिला हुआ है, जोकि कॉलोनी में हूं रहने वाले और हर शख्स की जानकारी रखता है। पुलिस को सोसायटी के एक जोड़े ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि योगिता और उसके साथी अक्सर सोसायटी के घरों से महंगा सामान चुराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed