फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cocaine worth rupees 27 crore seized while smuggling from nepal to new delhi

शैम्पू की बोतल में ले जा रही थीं 27 करोड़ की कोकीन, धरी गईं दो महिलाएं

Thu, 31 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज Updated Thu, 31 Mar 2016 03:46 PM IST
सार

  • नेपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले बड़ी तस्करी का खुलासा
  • तस्करी के आरोप में नेपाल पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा, भेजा जेल
  • महिलाओं के पास से करीब 27 करोड़ की कीमत की कोकीन बरामद हुई
  • गिरफ्तार महिलाओ में एक ब्राजील की है और दूसरी बैंगलुरु की रहने वाली
  • कोकीन को नई दिल्ली के रास्ते नीदरलैंड ले जाने की थी योजना, फेल हुई

विज्ञापन
Cocaine worth rupees 27 crore seized while smuggling from nepal to new delhi
27 करोड़ की कोकीन जब्त - फोटो : demo

विस्तार

काठमांडू के नजदीकी एक होटल से ब्राजील और बंगलूरु की रहने वाली महिलाओं के पास से दो किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद की गई है। नेपाल पुलिस ने इसकी कीमत 27 करोड़ रुपए आंकी है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


काठमांडू पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार सुबह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आई दोनों महिलाओं की योजना भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा से कोकीन लेकर दिल्ली जाने की थी। वहां से इसे नीदरलैंड के बाजार में बेचने की तैयारी थी। 
विज्ञापन


चेकिंग टीम को चकमा देने के लिए शैम्पू की शीशी में कोकीन भरी गई थी। डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed