फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   charred body of Delhi builder found in the car at aligarh

दिल्ली के बिल्डर की हत्या, पेट्रोल छिड़ककर कार में जलाया

Sun, 12 Nov 2017 08:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 12 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
charred body of Delhi builder found in the car at aligarh
घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह दौड़ लगाने निकले युवाओं ने एक जलती हुई कार को देखा, कार के अंदर एक शख्स भी जिंद जल गया। उसके गले में रस्सी बंधी थी। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। हरदुआगंज में दिल्ली के ओखला इलाके से यहां तगादे में आए बिल्डर की शुक्रवार आधी रात के बाद पनेठी-साधु आश्रम लिंक रोड पर स्कोडा कार सहित जला दिया गया। जलाने से पहले रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई। 

पढ़ें:- थप्पड़ मारा था, इसलिए पहले रेप किया, फिर उसे और उसके पति को मार डाला
विज्ञापन


फिर पेट्रोल छिड़क कर लाश सहित कार को आग के हवाले कर दिया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क पर दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब जलती हुई कार देखी तो ग्राम प्रधान के पति के जरिये पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव बुरी तरह जल चुका था। कार नंबर के आधार पर दोपहर बाद बिल्डर की पहचान हो गई। देर रात बिल्डर के परिजन दिल्ली से अलीगढ़ के लिए रवाना हो लिए थे।

charred body of Delhi builder found in the car at aligarh
जली हुई कार - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब पनैठी से करीब सवा किलोमीटर दूरी पर गांव अलहदादपुर के पास जलती हुई कार और उसमें जला हुआ धड़ देखा तो ग्राम प्रधान पति अर्जुन सिंह भोलू के माध्यम से इलाका पुलिस को सूचना दी। 

खबर पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह, फील्ड यूनिट भी पहुंच गई। साथ ही भारी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर आया डॉग स्क्वायड ज्यादा कुछ जानकारी नहीं जुटा सका। पुलिस को सड़क के दोनों ओर खेतों में चार खाली बोतलें मिली, जिनसे पेट्रोल की गंध आ रही थी। 

पढ़ें:-जिसे दी थी कत्ल की सुपारी उसी ने मार डाला, वजह जान सकते में आई पुलिस

फॉरेंसिक टीम ने कार और आसपास से कुछ साक्ष्य जुटाए। स्कोडा कंपनी की इस कार का नंबर 16एएन-3402 है जो कि 2013 का मॉडल है। पुलिस ने कार मालिक रिजवान निवासी सेक्टर 39 नोएडा को अहम कड़ी मानते हुए जांच शुरू कर दी। 

शाम होते-होते कार में जलाए गए व्यक्ति की पहचान रिजवान (35) पुत्र सुल्तान खान निवासी बी-219, तृतीय तल बैंक साइड न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हो गई।  कार से बरामद अधजले धड़ को सील कर मोर्च्युरी में रखवाया दिया गया। 

charred body of Delhi builder found in the car at aligarh
व्यक्ति समेत जलाई कार - फोटो : अमर उजाला
कार के अंदर से शराब की बोतलें, बिल्डिंगों में प्रयोग होने वाले कुंडे, स्टांप पैड, दो छत वाले पंखे बरामद हुए। साथ ही पिछली सीट पर रस्सी के जले हुए अवशेष मिले। अनुमान है कि साथ शराब पीने के बाद कार की पिछली सीट पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी गला दबाकर हत्या की। 

इसके बाद बोतलों के जरिए पेट्रोल डालकर कार समेत रिजवान को जला दिया गया। पुलिस के अनुसार इस जघन्य वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रिजवान की पहली पत्नी नाजरीन से संपर्क हुआ। उसने बताया कि उसके पति बिल्डर और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर थे। वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकले थे कि किसी फिरोज से डेढ़ लाख रुपये तगादे के लेने जाने अलीगढ़ जा रहा हूं। 

पढ़ें:- पांच गोलियां मारकर लड़की की हत्या, परिवारीजन बोले- डिप्रेशन में थी सुसाइड किया

इसके बाद रात 12 बजे उसने अपनी तबियत खराब होने की बात कहते हुए कहा कि उसका सिर घूम रहा है। उसे खुद नहीं पता कि वह किस रास्ते पर जा रहा है। इसके बाद आखिरी एसएमएस दो बजे उसकी पत्नी के फोन पर आया जिसमें उसने सुबह आने की बात कही। इसके बाद रिजवान का फोन स्विच ऑफ हो गया। 

एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि यह बात तो प्रथमदृष्टया ही साफ हो गई थी कि कार सवार को गला दबाकर हत्या के बाद जलाया गया। परिवार से पता चला है कि उसका एक पत्नी से विवाद भी था। अब परिजनों की तहरीर व सर्विलांस से तस्वीर साफ होगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed