फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   car theif gang nabbed by delhi police who uses smart key to break car security system

हत्थे चढ़ा हाईटेक गैंग, 3.5 लाख की 'smart key' से उड़ा ले जाते थे लग्जरी कारें

Sat, 18 Mar 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
car theif gang nabbed by delhi police who uses smart key to break car security system
डेमो पिक

दिल्ली से कार चोरी के ऐसे गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो वारदातों को हाईटेक ढंग में अंजाम दे रहा था। ये गैंग लग्जरी कारें चोरी करने के लिए 'स्मार्ट की' का इस्तेमाल कर रहा था। इस गैंग ने कंपनियों की महंगी सिक्योरिटी को भी पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये चोर यूके से लाई हुई इलैक्ट्रोनिक किट का इस्तेमाल कर रहा था, जिसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस किट की मदद से चोर गाड़ी की चीप कंट्रोल सिक्योरिटी सिस्टम को फेल करेक उसे उड़ा ले जाते थे। 
विज्ञापन


चोरी के इस तरीके को रिवर्स इंजीनियरिंग कहा जाता है, कंपनी की ओर लग्जरी कारों में किए गए हाई सिक्योरिटी सिस्टम को ब्रेक किया जाता है। चोरी का ये खेल महज 10 मिनट चलता है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग की नजर ऑडी, फॉर्रच्यूनर और स्कोडा महंगी कारों पर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी सिस्टम को ब्रेक करने में माहिर

car theif gang nabbed by delhi police who uses smart key to break car security system
डेमो पिक

ज्वाइंट पुलिस कमीश्नर आर पी उपाध्याय ने बताया कि इन कारों में हाई सिक्योरिटी का सिस्टम लगाया जाता है, लेकिन इस गैंग के लिए इन्हें चोरी करना मुश्किल नहीं है। दरअसल, पुलिस को इस हाईटेक गैंग का पता उस वक्त चला, जब दिल्ली के हौज खास से कार चोर को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इस गैंग की खबर उन्हें लंबे समय थी।

​पुलिस ने गैंग के मुखिया मनोज बक्करवाला को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम को रवाना किया। प्लान के मुताबिक पुलिस ने उस रूट पर कड़ा पैहरा कर दिया, जहां से मनोज गुजरने वाला था। पुलिस ने किसी तरह मनोज और उसके साथियों को धर-दबोच लिया। इन चोरों से एक किट और तीन पिस्तोल बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed