{"_id":"598d62b74f1c1b13718b4a47","slug":"buxar-dm-mukesh-pandey-suicide-note-reveals-reasons-of-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कौन थे बक्सर के DM मुकेश पांडे, किन कारणों से कर ली सुसाइड?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए, कौन थे बक्सर के DM मुकेश पांडे, किन कारणों से कर ली सुसाइड?
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
डीएम मुकेश पांडे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले बक्सर के जिला मजिस्ट्रेट ( डीएम ) मुकेश पांडे काफी होनहार थे। मुकेश पांडे 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर थे। 2012 की यूपीएससी परीक्षा में 14वीं रैंक लाने वाले मुकेश पांडे को साल 2015 में संयुक्त सचिव रैंक में प्रमोशन मिला था।
बता दें कि मुकेश ने मैट्रिक और हायर सेकेंडरी की शिक्षा गुवाहाटी से ही ली थी। मुकेश 2012 बैच के आईएएस अधिकारी थे। मुकेश दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई राकेश पांडेय मास्को में हैं। मुकेश पांडेय की शादी दो साल पूर्व पटना में हुई थी। बीते 4 अगस्त को ही उन्हें बक्सर का डीएम नियुक्त किया गया था। बक्सर से पहले मुकेश बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में एसडीएम व कटिहार में डीडीसी के पद पर सेवा दे चुके थे। बताया जा रहा है उनका विवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था।

खुदकुशी से पहले परिजनों को किया व्हाट्सऐप
पुलिस के मुताबिक, मुकेश पांडे बुधवार की देर रात बक्सर से दिल्ली के लिए निकले थे। सबसे पहले वो शाम 6 बजे दिल्ली के जनकपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट सेंटर खुदकुशी करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिजनों को व्हाट्सएप करके खुदकुशी करने की जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची तो मुकेश पांडे अपना फोन होटल में छोड़कर गायब हो गए थे। दिल्ली पहुंचने के लगभग 14 घंटे बाद मुकेश पांडे ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश दो दिन पहले बक्सर से दिल्ली यहां अपने बीमार चाचा से मिलने आये थे। उनकी आत्महत्या पुलिस के लिए पहेली बन गई है। क्योंकि उनके पास से कई सुसाइड नोट्स मिले हैं और एक से ज्यादा जगहों पर जाकर आत्महत्या करने की बात कही है। लीला पैलेस होटल से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि, ‘मैं अपनी पत्नी और अपने मां-बाप के बीच हो रहे झगड़े से बेहद परेशान हूं, इस वजह से यह कदम उठा रहा हूं’।

सुसाइड नोट में 4 फोन नंबर
मुकेश के पास से एक अन्य सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुसाइड नोट में चार फोन नंबर भी लिखे हुए हैं। यह सभी नंबर परिवार वालों के हैं। सुसाइड नोट में एक जगह लिखा है कि विस्तृत सुसाइड नोट बैग में है।
सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि, ‘वह बैग दिल्ली के लीला पैलेस होटल के कमरा नंबर-742 में है। मेरे बैग में एक और सुसाइड नोट है, जिसमें पूरी जानकारी है।’मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं. मेरी मौत के बाद मेरी अत्महत्या की खबर मेरे रिश्तेदारों को दे दी जाए। मैं दिल्ली के लीला पैलेस होटल के कमरा नंबर 742 में रुका हूं। मेरे बैग में सुसाइड नोट है जिसमें पूरी जानकारी है।’’ फिलहाल पुलिस ने उस सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया है, जिसकी वजह से ये साफ नहीं हो सका है कि मुकेश पांडे ने खुदकुशी क्यों की?