फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bus and truck accident 24 piles will burn along in bareilly

बरेली हादसाः अपनों को नहीं पहचान पाए, अब एक साथ जलेगी 24 चिताएं

Fri, 09 Jun 2017 04:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 09 Jun 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
bus and truck accident 24 piles will burn along in bareilly
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
नेशनल हाईवे पर रविवार की रात भीषण ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर से हुए भीषण हादसे में मरे 25 यात्रियों में से 24 शवों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि अपने भी उन्हें पहचान नहीं पाए। शिनाख्त न होने पर अपनों का शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की इच्छा भी पूरी नहीं हो पाई। मजबूरी में सभी ने दिल पर पत्थर रखकर शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार करने की इजाजत दे दी। सहमति मिलने के बाद प्रशासन ने एक साथ सिटी श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली है।   
विज्ञापन


डीएम डा. पिंकी जोवल ने बताया कि बस दुर्घटना के मृतकों का अंतिम संस्कार उनके परिवारी जनों की उपस्थिति में कराया जाएगा। सभी शवों के दावेदारों को  उनको बुलाया गया हैं। मृतको का अन्तिम संस्कार किस प्रकार किया जाये इसके लिए अधिकारियों एवं नगर के सम्भ्रांत नागरिकों की कमेटी गठित कर उनसे भी आख्या ली गयीं। इस कमेटी में सीएमओ, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज,  रोटरी क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी रहे। 
विज्ञापन


शवों की सड़ांध रोकने को चार सिल्ली बर्फ और लगाई
बरेली (ब्यूरो)। हाईवे पर रविवार रात बस हादसे में जान गंवाने वालों के कंकाल सड़ने से पोस्टमार्टम हाउस और आसपास बदबू फैलने लगी है। इस सड़ांध को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को चार सिल्ली बर्फ और मंगवाई गई। यह बर्फ पोस्टमार्टम हाउस के कमरे में रखे कंकालों के आसपास रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के कंकालों का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ था। उनकी शिनाख्त के लिए कंकाल पोस्टमार्टम हाउस के एक कमरे में रख दिए गए। इस कमरे में फ्रीजर न होने के कारण कंकाल बर्फ लगाकर रखे गए थे। चार दिन में बर्फ गलकर बह गई और कंकाल भी सड़ने लगे, जिससे गर्मी में पोस्टमार्टम हाउस और उसके आसपास बदबू फैलने लगी, जिससे यहां आने वाले लोग बेहद परेशान हो गए। आलम यह है कि पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले लोग बदबू के कारण अंदर तक नहीं जा पा रहे थे। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को चार सिल्ली बर्फ और मंगवाकर कमरे में रखे कंकालों में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed