फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   buisness shot dead by thieves in Bareilly

पहले आंखों में मिर्च डाली, फिर गोली मार कर दी हत्या

Wed, 21 Sep 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 21 Sep 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
buisness shot dead by thieves in Bareilly
murder

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला थरवरनगंज बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले शकील की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन

शव के पास मिर्च पाउडर का डिब्बा मिला है। मृतक के चेहरे पर मिर्च पाउडर के कुछ अंश भी मिले हैं।

आशंका है कि आरोपियों ने पहले चेहरे पर मिर्च डाली फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  उधर, स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण जब दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजन भड़क गए।
विज्ञापन


गुस्साए लोग वाहन से शकील का शव लेकर डीएम बंगले के पास पहुंचे और रोष जताने लगे। डीएम आकाशदीप ने मामला संज्ञान में आने पर डॉक्टरों को पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला शव

buisness shot dead by thieves in Bareilly
murder
खीरी कस्बे के मोहल्ला शेख सरायं निवासी 42 वर्षीय शकील पिछले कई साल से परिवार समेत सदर कोतवाली के मोहल्ला हिदायतनगर में रहते थे। थरवरनगंज में उनका राना मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर था। सोमवार सुबह वह सेंटर गए पर देर शाम तक तक घर नहीं लौटे।

मंगलवार की सुबह फरधान थाना क्षेत्र में सिंगारपुर मार्ग स्थित दुर्गापुर गांव के पास गन्ने के खेत में किसी ने शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पहचान होने पर घरवालों को जानकारी दी गई। छोटे भाई ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई शकील के रूप में की। उनकी गर्दन के पास गोली का निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed