फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Brothers murdered his sister boyfriend in Bengaluru

भाइयों ने बहन के प्रेमी का सिर धड़ से अलग किया, पत्तों से ढक लाश को ठिकाने लगाया 

Fri, 15 Sep 2017 11:17 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 15 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Brothers murdered his sister boyfriend in Bengaluru
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दो भाईयों ने बहन के प्रेमी के साथ बर्बरता दिखाते हुए उसका सर धड़ से अलग कर दिया। बाद में लाश को ऐसी जगह रख दिया कि किसी को पता भी ना चले। 
विज्ञापन


अविवाहित बहन से प्रेम प्रसंग के शक में दो सगे भाइयों ने एक व्यक्ति का सर धड़ से अलग कर दिया और लाश को सुनसान जगह पर घास से ढक ठिकाने लगा दिया। सर कलम कर हत्या की यह दर्दनाक घटना कर्नाटक के बंगलूरू की है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़ें:- 'मोहब्बत' से रचाई शादी, उसी ने छीनी आजादी, प्रेमी निकला जल्लाद
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों को शक था कि इस व्यक्ति के उनकी अविवाहित बहन से अनैतिक संबंध थे, जिस कारण वह गर्भवती हुई थी। जिसके बाद दोनों भाइयों ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ऑनर किलिंग के तहत भी मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Brothers murdered his sister boyfriend in Bengaluru
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय गांधी जिरॉय और 21 वर्षीय मधु जिरॉय के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। मारे गए व्यक्ति की पहचान बिरांची मांझी के रूप में हुई है, जो ओडिशा का ही रहने वाला था। 

पढ़ें:- ऐसा क्या हुआ जो अपने ही प्रेमी की कात‌िल बन गई प्रेम‌िका, जान जाने तक घोंटती रही गला

पुलिस के मुताबिक, तीनों एक साथ इलेक्ट्रॉनिक सिटी के नजदीक डोड्डाथोगुर में रहते थे। कुछ महीनों पहले दोनों भाइयों को शक हुआ कि उसके उनकी बहन के साथ अनैतिक संबंध हैं। 

दोनों भाइयों ने अपने जीजा के साथ मिलकर 10 सितंबर को मांझी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस स्निफर कुत्तों की सहायता से आरोपियों तक पहुंची। वहीं तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed