फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girlfriend murder her boyfriend in husband threat in udham singh nagar

ऐसा क्या हुआ जो अपने ही प्रेमी की कातिल बन गई प्रेमिका, जान जाने तक घोंटती रही गला

Fri, 15 Sep 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर 
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर  Updated Fri, 15 Sep 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
girlfriend murder her boyfriend in husband threat in udham singh nagar

अपने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमे खानी वाली गर्लफ्रेंड ने अपने ही प्रेमी का मर्डर कर डाला। प्रेम‌िका इतनी हैवान बन गई क‌ि अपने ही पत‌ि के साथ म‌िलकर उसने खौफनाक प्लान बना डाला। 

विज्ञापन


कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारे ने सारे राज खोल द‌िए। उसने बताया क‌ि क‌िस बेरहमी से उतरा कत्ल क‌िया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में शेर अली ने पुलिस को बताया ईद से दो दिन पूर्व उसने जहर की शीशी अपनी पत्नी को लाकर दी थी और कहा था कि चाय या कोल्ड ड्रिंक में डालकर उसे पिला देना। बेहोश होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर देना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी

girlfriend murder her boyfriend in husband threat in udham singh nagar

हत्या के बाद पहले मोहल्ले वालों को बुलाना, फिर उसे फोन करना। उसकी पत्नी ने ऐसा ही किया। घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि शेर अली को कश्मीरी छात्र की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें क‌ि, छह सितंबर को शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल, निवासी पहलगांव अनंतनाग जम्मू-कश्मीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मदरसा बदरूल उलूम में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी एजाज अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी लाडूरा, बारामूला, जम्मू-कश्मीर भी बीते चार वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। खतीजा खातून पत्नी शेर अली निवासी मोहल्ला छीपियान से उसके साथ प्रेम संबंध बन गए थे, इसी कारण उसका उसके घर आना-जाना था।

पांच सितंबर की शाम तीन बजे खतीजा खातून ने उसे मदरसे से अपने घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी खतीजा खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 

बुधवार की शाम को पुलिस ने आरोपी महिला के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र के अवैध संबंध उसकी पत्नी से थे। उसने कई बार एजाज को अपने घर आने के लिए मना भी किया था, किंतु वह नहीं माना, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed