घर में बंदूक से खेल रहे थे दो भाई, बड़े ने मारी छोटे को गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में खेतों में काम करने वाले एक किसान उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उसके 10 साल के बेटे को बड़े बेटे ने गोली मार दी। दोनों भाई घर में पिता के दोस्त की बंदूक से खेल रहे थे। खेलते-खेलते बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी।
मामला पुणे से 50 किमी दूर गोराडवाडी का है। हादसे में जान गंवाने वाले किशोर का नाम दीपक विट्टल मरगले बताया जा रहा है।
मामला पुलिस में पहुंचा तो पता चला कि दीपक के पिता विट्ठल मरगले ने यह बंदूक अपने दोस्त रमेश पसालकर के यहां से लाए थे। रमेश पसालकर की यह लाइसेंसी बंदूक थी।
बंदूक देखने के उत्साह में बच्चों ने लोड की गोली
पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच कर बताया है बंदूक घर लाने के अगले दिन विट्ठल अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने चले गए तो घर में बच्चे और उनके दादा-दादी ही बचे।
दादा-दादी बाहर बैठे हुए थे तभी दोनों बच्चे बंदूक देखने की उत्सुकता में उससे खेलने लगे। इसी बीच बड़े भाई ने बंदूक में कारतूस लोड की और फायर कर दी जो छोटे भाई को जा लगी।
गोली लगने पर छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घर वाले जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने दोस्त को बंदूक देने वाले पसालकर के घर की तलाशी ली तो पता चला कि उसके पास एक और बंदूक मौजूद थी। पसालकर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त शिवाजी से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने बंदूक देने वाले शिवाजी और पसालकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।