फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brother and sister committed suicide after family members rebuke them

घरवालों की डांट नहीं हुई बर्दाश्त, भाई-बहन ने खत्म कर दी जिंदगी

Wed, 18 Apr 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
brother and sister committed suicide after family members rebuke them
- फोटो : demo pic

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया में पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर व उसकी चचेरी बहन ने पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ने एक ही दुपट्टे को फाड़कर दो फंदे बनाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह भी गांव पहुंच गए और परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


गांव नगला अलिया निवासी शुभम (15) पुत्र राकेश और उसकी चचेरी बहन संतोषी (14) मंगलवार की रात को अपने घर में अलग-अलग पंखों पर फांसी के फंदे से लटके मिले। चर्चा फैलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। दोनों को जब तक फंदे से उतारा जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर हाथरस जंक्शन कोतवाल जगदीश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से इस घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


कोतवाल का कहना है कि परिजनों ने पढ़ाई-लिखाई को लेकर इन दोनों को डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed