फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bride abscond with jewellery after four days of marriage in Hathras

नई नवेली दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद किया कुछ ऐसा, सिर पकड़ रहा दूल्हा 

Tue, 07 Nov 2017 12:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Tue, 07 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
bride abscond with jewellery after four days of marriage in Hathras
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
अभी शादी को ज्यादा दिन भी नहीं हुए थे, नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार को ऐसा झटका दिया कि वो संभल नहीं पा रहे हैं, जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। चार दिन पहले शादी होकर ससुराल आई दुल्हन बेहद शातिर निकली। दुल्हन ने शनिवार रात को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के सभी लोगों को पिला दिया। कुछ देर बाद जब सभी लोग बेहोश हो गए तो घर में रखे लाखों के जेवरात, हजारों की नगदी लेकर दुल्हन चंपत हो गई। 

पढ़ें:- 80 हजार में खरीद कर आई दुल्हन ने ‌तीन दिन बाद कर डाला ये कांड
विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मेंडू के मोहल्ला जाटवान के रहने वाले धर्मेश के पिता ख्यालीराम की कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वृद्ध मां को सहारा देने के लिए धर्मेश  ने 31 अक्तूबर को देवोत्थान के दिन मथुरा में अपनी शादी रचाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेश के जलेसर निवासी बहनोई की बहन ने एक बिचौलिए के जरिए यह रिश्ता कराया था। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। हर रोज की तरह शनिवार की शाम को दुल्हन ने सभी के लिए खाना भी पकाया और फिर रात को करीब 11 बजे सभी को चाय बनाकर पिलाई। 

bride abscond with jewellery after four days of marriage in Hathras
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इस दौरान उसने कोई नशीला पदार्थ चाय में मिला दिया, जिससे धर्मेश के अलावा उनके भाई सुखवीर, मां चमेली देवी, बहन सपना, कैलाशी, पूजा और कविता बेहोश हो गए। दुल्हन शनिवार रात से ही लापता है और घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये की नगदी गायब है। 

पढ़ें:- देवर-सास को किया बेहोश और फिर चचेरे भाई संग भागी दुल्हन

यह जेवरात और रुपये धर्मेश ने बहनों की शादी के लिए इकट्ठा किए थे। ग्रामीणों ने रविवार सुबह परिवार के बेसुध सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया और थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

मुश्किल बात यह है कि दुल्हन का सही नाम-पता किसी को मालूम नहीं है। शादी किस तरह हुई और बिचौलिया कौन था, इसकी जानकारी भी गांव के लोगों को नहीं है। परिवार के लोगों के पूरी तरह होश में आने के बाद पुलिस उनसे जानकारी लेने की बात कह रही है। 
 

bride abscond with jewellery after four days of marriage in Hathras
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
हाथरस जंक्शन कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। 

मालूम हो कि ठीक इसी तरह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी नंदराम में भी 21 मई की रात को शादी के चार दिन बाद ही एक दुल्हन ने पति केहरी सिंह समेत सभी परिजनों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था। 

दुल्हन लाखों के जेवरात, रुपये और कीमती मोबाइल फोन लूट ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आज तक पुलिस आरोपी महिला का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed